
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केरल बाढ़ की विभीशिका से बुरी तरह त्रस्त हैं। ऐसे में दिल में उनका ख्याल आना लाजिमी है जो बदहाली में जी रहे हैं या जिनके प्रियजन अपनी जिंदगी खो चुके हैं। केरल सन् 1924 के बाद सौ साल में इतनी बड़ी प्राकृतिक विपदा से जूझ रहा है। लगभग 4 सौ से ज्यादा जिंदगियां बाढ़ की चपेट में आकर खो गईं। लाखों बेघर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ का प्रकोप अभी थमा नहीं है। जनधन की यहां भी भारी हानि हुई है।
केरल में जल प्रलय जैसी स्थिति दिल दहलाने वाली है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। ट्रेन, मेट्रो, हवाई सेवाएं बाधित हैं। इस आपदा में केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मैंने स्वयं और मेरी पत्नी श्रीमती डिम्पल यादवने अपनी ओर से मदद भेजना तय किया हैं। उम्मीद करता हॅू कि दूसरे लोग भी व्यक्तिगत रूप से यथा सम्भव मदद करेंगे। केरल में ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री की जरूरत होगी. संकटग्रस्त केरलवासी भाइयों की मददमानवता की जरूरत है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में षारदा, घाघरा, सरयू व राप्ती नदियों का उफान अभी थमा नहीं है। सैकड़ों गांव जलमग्न है। बड़ी संख्या में लोग बाढ़ में फंसे है। पशुओं के लिए चारे का संकट है। बाढ़ग्रस्तइलाकों में बच्चों के लिए दूध की किल्लत है। राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था लचर है। लोग खुली छत के नीचे भगवान भरोसे अपनी जिंदगी के कठिन दिन काटने को मजबूर हैं।
उत्तर प्रदेश में बाढ़ संकट से निबटने के लिए समाजवादी सरकार ने जो तैयारियां की थी, भाजपा सरकार ने उधर ध्यान ही नहीं दिया। बाढ़ से बचाव में लापरवाही बरतने का ही फल है कि प्रदेशवासी ये बुरा समय देख रहेहैं। अगर शासन-प्रशासन सतर्क होता तो बाढ़ से इतनी क्षति नहीं होती। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार बस अपने दिन काट रही है। चूंकि उसका प्रदेश के विकास का कोई विजन नहीं है इसलिए वह शिलान्यास का शिलान्यासऔर उद्घाटन का उद्घाटन करने के काम में ही पूरी ताकत से लगी हुई है। जनता तकलीफ में है उसकी भाजपा सरकार को कोई फिक्र नही। जनता भी सन् 2019 में भाजपा का हिसाब किताब करने का इंतजार कर रही है।
यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्Ÿााओं से पहले ही कह रखा है कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुट जाएं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों तक खाद्य सामाग्री, वस्त्र, टार्च, पशुओं के लिए चारा, और बाढ़ पीड़ितों केआश्रय स्थलों पर तिरपाल की व्यवस्था करें। बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास भी किए जाएं। बाढ़ पीड़ितों के बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की जाए। बाढ़ के दिनों में बीमारियां भी खूब फैलती हैं इसलिए दवाइयों और चिकित्सा का भी इंतजाम होना चाहिए।