Nagar Nikay Chunav 2023 : निकाय चुनाव 2023 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भाजपा से सीधा मुकाबला करने को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा किया है।
Nagar Nikay Chunav 2023 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा "भाजपा ने फसल बीमा का प्रचार किया था लेकिन आज किसानों को कुछ नहीं मिल रहा है। बीमा कंपनियां मुनाफा कमा रहीं हैं।
यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने एक उद्योगपति मित्र को सरकारी संस्थाओं से पैसा दिलाकर दुनिया में नंबर दो बनाया था। लेकिन एक रिपोर्ट आते ही उद्योगपति की पोल खुल गई। कंपनी में लगाया गया सरकारी संस्थाओं का पैसा डूब रहा है। भाजपा सरकार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।"
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया है। नगरों में कूड़ा भरा पड़ा है, सफाई न होने से बड़े पैमाने पर डेंगू फैला है। नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा "दवाओं से लेकर खाने पीने की सब चीजों के दाम बढ़ गए हैं। आरोप लगाय कि भाजपा सरकार यूपी की नकली ग्रोथ रेट दिखाती है। झूठ को सच दिखाने के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च कर अमेरिकी एजेंसी की मदद ली जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसल तबाह हो गई।"
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। सपा प्रमुख ने कहा "नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का भाजपा से सीधा मुकाबला है। समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव को अपनी रणनीति बना ली है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों को भरोसे में लेकर निकाय चुनाव लड़ेगी।"