31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: निकाय चुनाव से पहले मायावती ने गेस्ट हाउस कांड को किया याद, किए नए खुलासे

UP Politics: निकाय चुनाव को लेकर लखनऊ में बसपा प्रमुख ने 75 जिलों के पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गेस्ट हाउस कांड को याद करते हुए सपा को निशाने पर रखा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 2 Apr 2023, 5:32 PM IST

up nikay chunav

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव होने से पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश के सभी 75 जिलों के पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने गेस्ट हाउस कांड को याद करते हुए सपा को निशाने पर रखा।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रति विद्वेष पूर्ण भावना रखती थी, इसी वजह से दोनों पार्टियों का गठबंधन टूटा। इस बैठक में बसपा प्रमुख मायावती ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

समाजवादी पार्टी को बताया नाटकबाज
अखिलेश के रायबरेली में कांशी राम की मूर्ति का अनावरण पर बसपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो ने इसे नाटकबाजी और समाजवादी पार्टी की पैंतरेबाजी करार दिया है। साल 1995 में हुए गेस्ट हाउस कांड को याद करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रति विद्वेष पूर्ण भावना रखती थी।

सपा का दलित विरोधी चरित्र किसी से छिपा नहीं
उन्होंने यह भी कहा "सपा का दलितों, अति पिछड़ी जातियों और इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम के प्रति एहसान फरामोशी और इनका राजनीतिक द्वेष का इतिहास लोगों के सामने हैं। इसी कारण साल 1995 में गेस्ट हाउस कांड हुआ और दोनों पार्टियों का गठबंधन टूटा। सपा का दलित विरोधी चरित्र और चेहरा किसी से छिपा नहीं है। इसी के चलते इन्होंने संसद में प्रमोशन आरक्षण का विधेयक फाड़ डाला था।"