लखनऊ

अखिलेश यादव, अपर्णा यादव व पंखुड़ी पाठक ने होली पर दिया यह संदेश

समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव व सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने होली की ढेरों शुभकामनाएं देने में सबसे आगे रहे।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2018, 6:17 PM IST
Akhilesh Holi
Akhilesh Holi

लखनऊ. होली के रंग में रंगने के लिए पूरे देश तैयार है। जहां आज होलिका दहन होगा तो वहीं कल सतरंगी रंगों से पूरा देश होली खेलेगा। इसी बीच राजनीतिक गलियारों से भी होली की शुभकामनाएं निकल कर आने लगी हैं। समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव व सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक प्रदेश व देश वासियों को होली की ढेरों शुभकामनाएं देने में सबसे आगे रहे। सीएम योगी ने प्रदेश के नाम एक संदेश दिया।

इन सभी ने सोशल मीडिया ट्विटर व फेसबुक के जरिए सभी देशवासियों को रंगों के त्योहार पर संदेश दिए हैं। अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा हैं- समस्त प्रदेशवासियों को होली की सतरंगी शुभकामनाएं... आइये सबको सौहार्द से गले लगाएं।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी इस मौके पर पीछे नहीं रही और लिखा- जले होलिका जैसे उस दिन, जले सभी संशय हर हृदय के, शेष रहे प्रदलाद खुशी का, हिले मिले सबसे जी भर के, होलिका दहन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।

सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने सभी देशवासियों को होली के शुभ अवसर पर रंगभरी शुभकामनाएं..

सीएम योदी आदित्यनाथ ने भी सभी प्रदेश वासियों को बधाईयां देते हुए लिखा- व्यक्तिगत एवं सामाजिक बुराईयों के समूल नाश का प्रतीक होली दहन पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि होली के दौरान कोई ऐसा कामन न करें जिससे सौहार्द बिगड़े।

Published on: