उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा नाम जुड़वाने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी की बैठक कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को अगले एक महीने तक इस अभियान में जुटने का निर्देश दिया। पार्टी का खास फोकस महिला, युवा और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी मतदाताओं पर रहेगा। इसके लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाने के साथ डिजिटल तकनीक और स्थानीय स्तर पर काम करने वाले लोगों की मदद भी ली जाएगी।