लखनऊ

बस्ती फ्लाइओवर हादसे पर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, दिया बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर इसको लेकर हमला किया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2018, 3:34 PM IST
akhilesh Yadav flag off girls for Paidal March with Samajwadi sandesh
akhilesh Yadav flag off girls for Paidal March with Samajwadi sandesh

लखनऊ. बस्ती में एनएच 24 पर गिरे फ्लाईओवर ने सियासी रूप ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर इसको लेकर हमला किया है। आपको बता दें कि शनिवार को बस्ती जिले में नेश्नल हाइवे 28 पर बना एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया जिसमें चार मजदूर दब गए। मामले की जानकारी होने पर सीएम योगी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं और राहत व बचाव कार्य की बात कही है। मौके पर बस्ती के डीएम राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार समेत एनएचएआई के अधिकारी मौजूद हैं।

अखिलेश यादव ने दिया बयान, कहा- कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए:

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उस ‘ना-काम सरकार’ करार दिया है साथ ही। उन्होंने लिखा है, "बस्ती में बन रहे नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर गिरने से हताहत लोगों को सरकार तुरंत राहत पहुँचाए. इस ‘ना-काम सरकार’ में कोई काम नहीं हो रहा है और जो एकआध हो भी रहा है, तो उसकी ये दुर्दशा है। अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जाँच के लिए कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए।"

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप