लखनऊ

अरे ! कुछ नहीं होता ये सब, हमे कैसे रोक लोगे, कुछ नहीं कर पाएंगे…अखिलेश यादव ने रॉबिनहुड अंदाज में दिया बयान, देखें वीडियो 

Akhilesh Yadav Lucknow Press Conference: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के बाद पत्रकारों से रॉबिनहुड अंदाज में बातचीत करते नजर आएं। आइए बताते हैं अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

2 min read
Feb 15, 2025
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav statement on Manish Jagan Arrest: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोक सभा सांसद अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के बाद पत्रकारों के साथ रॉबिनहुड अंदाज में बातचीत करते नजर आएं। पुरे आत्मविश्वास के साथ अखिलेश मानो सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस को चनौती दे रहे हो।

अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

अखिलेश यादव ने कहा कि अरे ! कुछ नहीं होता ये सब, चलता रहता है। ये कुछ भी नहीं है। हमे थोड़ी रोक लेंगे ? कैसे रोक लोगे आप ? घर से निकलने से रोक लोगे आप ? अरे ! कुछ नहीं कर पाएंगे जाइये।

अखिलेश के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा 

समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मनीष जगन अग्रवाल अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। कयास, लगाए जा रहे है की अखिलेश यादव धरने पर बैठ सकते हैं।

उपचुनाव पर उठाए सवाल 

अखिलेश यादव ने अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि बहुत अच्छी बात है कि लड़ाई कोर्ट में होगी। खुले मैदान में होगी एक व्यक्ति 6 वोट डाला है, आपने क्या किया ? आपने मरे हुए को जिन्दा करके वोट डलवा दिया। पीडीए अधिकारीयों को हटा कर बीएलओ बदल दिया। जो लोग दिल्ली-मुंबई में हैं उनके भी वोट डाले गए। आखिर कैसे ? जाती के आधार पर अधिकारी पोस्ट करोगे आप ? एक विधानसभा में चार सौ बीसी चल सकती है 403 में नहीं चलेगी।

कौन हैं मनीष जगन अग्रवाल ? 

मनीष जगन अग्रवाल एक बिजनेसमैन हैं और समजवादी पार्टी में पिछले 15 सालों से काफी सक्रिय हैं। वो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं। मनीष ने साल 2017 में समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल को हैंडल करना शुरू किया था और देश के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं।

क्यों हुई गिरफ्तारी 

महाकुंभ 2025 पर विवादित टिप्पणी के बाद समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, "यह लोकतंत्र की हत्या है। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए दमनकारी कदम उठा रही है।"

Also Read
View All

अगली खबर