3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर मनोज तिवारी के गाने पर अखिलेश यादव का पलटवार, वीडियो डाल किया ट्रोल

होली के मौके पर अखिलेश यादव ने मनोज तिवारी पर मज़ाक उड़ाते हुए उनके एक्स पर कविता जैसा गाना पोस्ट किया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Mar 03, 2026

अखिलेश यादव का मनोज तिवारी पर तुकबंदी वाला तंज वायरल

अखिलेश यादव का मनोज तिवारी पर तुकबंदी वाला तंज वायरल

UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पुराने साथी और अब दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी को होली के मौके पर मजेदार अंदाज में विश किया। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक कविता-स्टाइल गाना शेयर किया, जिसमें मनोज तिवारी पर तंज कसा गया है। आखिर में उन्होंने लिखा - "पुराना हमजोली है, बुरा न मानो होली है।" यह पूरा मामला होली के रंग में राजनीतिक मजाक का है।

मनोज तिवारी के गाने से शुरू हुआ विवाद

कुछ दिन पहले भाजपा सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने होली का एक गाना जारी किया था। इसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं जैसे अखिलेश यादव पर तंज कसे थे। गाने में पीएम मोदी की तारीफ के साथ-साथ सपा और अन्य नेताओं पर कटाक्ष था। मनोज तिवारी का गाना 'होलरिया' काफी वायरल हुआ। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने पहले कहा था कि मनोज तिवारी पुराने समाजवादी हैं। उनका राजनीतिक करियर शुरू करने में समाजवादियों का हाथ था। इसलिए होली पर उनका नाम लिया गया है। अखिलेश ने चेतावनी दी थी कि अगर वे भी गाना बनाएंगे तो मनोज भैया बुरा न मानें, क्योंकि होली है।

अखिलेश का मजेदार पलटवार

अब अखिलेश यादव ने खुद एक्स पर एक छोटा गाना पोस्ट किया। इसमें तुकबंदी वाली लाइनें हैं जो मनोज तिवारी की राजनीतिक स्थिति पर व्यंग्य करती हैं। अखिलेश ने लिखा कि-

बिन बैटरी के रिमोट हो गये
सीएम न बने डिमोट हो गये
अच्छे थे पहले ~ अब खोट हो गये
सूखी नदिया की ~ बोट हो गये
अब न गायक रहे, न नायक रहे
अब किसी काम के न लायक रहे
अब घर के रहे न, न रहे घाट के
लोग गुजर गये इन्हें पाट के
तत्काल के चक्कर में वेटिंग गई
पार्टी के अंदर भी रेटिंग गई
अब बनाके गाना, कमाए रहे खाना
सोच रहे ढूँढें अब नया ठिकाना
सोच रहे ढूँढें अब नया ठिकाना ~ ~
पुराना हमजोली है, बुरा न मानो होली है!

यह गाना मनोज तिवारी की राजनीति में स्थिति, उनकी पार्टी में जगह और गायक बनकर कमाई पर हल्का-फुल्का मजाक उड़ाता है।

राजनीतिक दोस्ती और मजाक

अखिलेश और मनोज तिवारी पहले साथ काम कर चुके हैं। मनोज को राजनीति में शुरुआत समाजवादी माहौल से मिली थी। अब वे अलग-अलग पार्टियों में हैं, लेकिन होली के बहाने पुरानी दोस्ती याद की जा रही है। अखिलेश ने इसे "हमजोली" कहकर पुरानी नजदीकी दिखाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इसे होली का मजेदार राजनीतिक दौर मान रहे हैं।