लखनऊ

मायावती के बाद बैलेट पेपर और ईवीएम की जंग में कूदे अखिलेश, दे दिया बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने भाजपा की जीत पर दिया बड़ा बयान.
2 min read
Dec 02, 2017
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

लखनऊ. सपा राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा की जीत से बेहद आहत हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के बाद यूपी नगर निकाय चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अखिलेश यादव ने आज भाजपा की इस जीत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ईवीएम को दोषी ठहराते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि यदि बैलट पेपर से चुनाव होता तो वोट प्रतिशत बेहद कम होता।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कहती है कि यूपी में 16 नगर निगम चुनाव में उन्होंने 14 पर जीत हासिल की है। हम कहते हैं कि ईवीएम से आपको 46 प्रतिशत वोट मिलते हैं, लेकिन बैलट पेपर से चुनाव तो भाजपा को मात्र 15 प्रतिषत वोट ही मिले है। उन्होंने इस बात को ट्वीट भी किया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले से ही नगर निकाय चुनाव में बैलट पेपर से मतदान करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, वहीं आज सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बैलट पेपर से चुनाव करवाने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि बैलट पेपर से चुनाव होते मेयर पद पर हमारे दो से ज्यादा उम्मीदवारों को जीत हासिल होती।

राजेन्द्र चौधरी ने भी साधा भाजपा पर निशाना-

समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज नरेश उत्तम पटेल और सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस की है जहां उन्होंने भाजपा पर सीधे तौर पर निशाना साधा और निर्वाचन आयोग पर भी सवाल खड़े किए। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा जातिवाद के आधार पर राजनीति कर रही है। झूठ और अफवाह का भाजपा उपयोग करती है। भाजपा प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। ईवीएम में खराबी और वोटिंग में सरेआम धांधली हुई है। भाजपा ने निकाय चुनाव में जनता को धोखा दिया है। अधिकारियों ने चुनाव के दौरान हेरा-फेरी की है। भाजपा ने आधा परिणाम अपने पक्ष में बताया है। रानजीति करने के लिए नैतिक मूल्य होने चाहिए।

राज्य निर्वाचन आयोग को किया था आगाह-

राजेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि हमने राज्य निर्वाचन आयोग को आगाह किया था कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। ईवीएम मशीन, मतगड़ना में गड़बड़ होने वाली है। मतदाताओं के नाम कांटे जाने वाले हैं। यह पूरा भाजपा का षड़यंत्र है और वो धोखे से यह चुनाव जीती है।

Updated on:
02 Dec 2017 05:56 pm
Published on:
02 Dec 2017 03:20 pm
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला