7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश की वजह से हार गईं मुलायम की साली, जानें- क्यों तीसरे नंबर पर खिसकीं जीत की दावेदार कल्पना गुप्ता

शिवपाल यादव की तमाम कोशिशों के बावजूद औरैया जिले की बिधूना नगर पंचायत में उनका कोई जादू नहीं चला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 2 Dec 2017, 12:59 PM IST

sp candidate defeated kalpana gupta

औरैया. शिवपाल यादव की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले की बिधूना नगर पंचायत में उनका कोई जादू नहीं चला। यहां सपा प्रत्याशी ने अमित बाथम ने निर्दलीय प्रत्याशी और मुलायम सिंह यादव की सा ली कल्पना गुप्ता को हरा दिया।

बिधूना नगर पंचायत के सपा प्रत्याशी से शुरुआत में तो सपाई जरूर दूर रहे, लेकिन मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधूना तहसील के एक गांव में अपने कार्यकर्ता के यहां शोक व्यक्त करने के दौरान ऐसा मंत्र फूंका कि चुनाव की तस्वीर ही बदल गई। विधूना से न केवल सपा प्रत्याशी जीता, बल्कि जीत की दावेदार मानी जा रहीं कल्पना गुप्ता तीसरे नंपर पर खिसक गईं।

शिवपाल यादव ने भी किया था चुनाव प्रचार
जिले की बिधूना नगर पंचायत सीट पर मुलायम सिंह यादव की सा ली कल्पना गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा है। इन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दिलाने के लिए खुद शिवपाल यादव ने निर्दलीय कल्पना गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार किया था। शिवपाल यादव समर्थित कल्पना गुप्ता को न केवल सपा प्रत्याशी अमित बाथम से हारीं, बल्कि वह तीसरे नंबर पर रहीं।

तीसरे नंबर खिसक गईं मुलायम की सा-ली
बिधूना नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी के अमित कुमार बाथम ने जीत हासिल की, जबकि भाजपा के आदर्श मिश्रा दूसरे नंबर पर रहे और मुलायम सिंह यादव की पत्नी कल्पना गुप्ता तीसरे नंपर पर रहीं।

यहां देखें- औरैया जिले की निकाय चुनाव परिणाम

अखिलेश ने अमित बाथम को दिया था टिकट
औरैया जनपद की बिधूना नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी ने यहां पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता का टिकट काटकर अमित बाथम को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसका विरोध करते हुए पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद गुप्ता ने अपनी पत्नी कल्पना गुप्ता को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ाया। कल्पना गुप्ता के समर्थन के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव भी बिधूना पहुंचे और कल्पना गुप्ता के लिए वोट मांगे।

सपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे अखिलेश यादव
23 नवंबर को अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राजू वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जहां परिजनों को ढांढस बंधाया, वहीं कार्यकर्ताओं से भी बात की। सपा अध्यक्ष ने कहा था कि वर्मा जी बहुत ही पुराने समाजवादी कार्यकर्ता थे, जिनकी कमी हमें सदा ही खलती रहेगी।