लखनऊ

Ayodhya Case: आखिरकार अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सारा देश इसे स्वीकार…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या मामले में सप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है.

less than 1 minute read
Nov 09, 2019
Ayodhya Case

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या मामले में सप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि रामजन्मभूमि -बाबरी मस्जिद का निर्णय एक ऐतिहासिक फैसले के रूप में याद किया जाएगा। 1986 से समाजवादियों की यह कोशिश रही है कि यह विवाद दोनों समुदायों के बीच में बातचीत से सुलझा लिया जाए। इस संबंध में न्यायालय का निर्णय मान्य हो। लेकिन बातचीत से समस्या का समाधान नहीं हो पाया इसलिए न्यायलय को अपना निर्णय देना पड़ा।

सारा देश इसे स्वीकार करेगा-

उन्होंने आगे कहा कि भारत वर्ष जैसे महान लोकतांत्रिक देश में जो प्रणाली हमारे संविधान निर्माताओं ने बनाई थी, उसके अनुसार उच्चतम न्यायालय द्वारा दिया गया आदेश हमारे देश के सभी लोगों पर बाध्य होता है और हमें मानना है। इस महत्वपूर्ण निर्णय को भी सारा देश उसी प्रकार से स्वीकार करेगा जिस प्रकार संविधान में उच्चतम न्यायालय को यह अधिकारी दिया गया है।

आशा है सौहार्द बनाए रखेंगे-
सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि वास्तव में इस निर्णय को हमारे देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप और रुल ऑफ लॉ तथा प्रजातंत्र को सुदृढ़ करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अतः हम यह आशा करते हैं कि देश के सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण सौहार्द बनाए रखेंगे और किसी भी समुदाय के लोग ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे या किसी प्रकार का साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो।

Published on:
09 Nov 2019 07:30 pm
Also Read
View All