UP Politics: केंद्र सरकार के अध्यादेश पर आम आदमी पार्टी हमलावर है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में अब अखिलेश यादव उतर आए हैं।
UP Politics: केंद्र सरकार शुक्रवार को दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए अध्यादेश लेकर आई है। इस अध्यादेश के जरिए केद्र ने दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार उपराज्यपाल को दिए हैं। यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लाया गया है।
इसके बाद से आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अध्यादेश को लेकर बीजेपी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। अब केजरीवाल के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश भी उतर आए हैं।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल्ली का अध्यादेश न्यायपालिका का अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का परिणाम है और लोकतांत्रिक-अन्याय का भी। भाजपा जानती है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर उसकी करारी हार होगी। इसीलिए जनता से पहले से ही बदला ले रही है। अध्यादेश के नाम पर ये जनादेश की हत्या है।”
क्या है इस अध्यादेश ?
केंद्र इस अध्यादेश के जरिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण का गठन करेगी। जो दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग और विजिलेंस का काम करेगी। इसमें तीन सदस्य होंगे, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और गृह सचिव होंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यह समिति अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का फैसला बहुमत के आधार पर करेगी। लेकिन आखिरी फैसला उपराज्यपाल का होगा।