लखनऊ

Monsoon Season 2023: मणिपुर हिंसा मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी को घेरा, बोले- वोट मांगने दूसरे राज्य जाते हैं लेकिन…

Monsoon Season 2023: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नेता सदन मणिपुर हिंसा पर बयान देकर देश की आवाज बने। हम उनका समर्थन करेंगे।

2 min read
Aug 07, 2023
अखिलेश यादव बोले- मणिपुर हिंसा पर सीएम योगी सदन में बोलकर देश की आवाज बनें।

Monsoon Season 2023: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सदन नेता प्रतिपक्ष ने मणिपुर हिंसा का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा पर सदन में निंदा प्रस्ताव लाया जाए और नेता सदन को अपना बयान देना चाहिए।

सीएम योगी ने तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वो भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। मैं उनकी मजबूरी समझ सकता हूं। मणिपुर हिंसा पर बोलकर वो देश की आवाज बन जाएं। हम भी उनका समर्थन करेंगे। इसके बाद विधानसभा में हंगामा होने लगा।

सदन में क्षेत्र से जुड़े उठाए सवाल
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा कि हम दूसरे राज्यों की यहां पर चर्चा नहीं कर सकते। नहीं तो कल कोई कहेगा कि बंगाल में हिंसा की या केरल की किसी घटना पर चर्चा हो। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से अपने क्षेत्रों से जुड़े सवालों को उठाने की अपील की। हालांकि, जब विपक्षी सदस्यों ने हंगामें को जारी रखा तब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

मणिपुर हिंसा की पूरे विश्व में निंदा की गई: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव आगे कहा कि नेता सदन मणिपुर की घटना की निंदा नहीं कर सकते क्या? देश के प्रधानमंत्री इसी प्रदेश से आते हैं। नेता सदन वोट मांगने दूसरे राज्य जाते हैं लेकिन दूसरे राज्य की चर्चा नहीं चाहते। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई जघन्य घटना पर पूरी दुनिया में निंदा हो रही है। यूपी में निवेश लाने के लिए आप अमेरिका- यूरोप गए थे। वहां पर भी इसकी चर्चा हो रही है। अब इसकी चर्चा यूपी विधानसभा में भी होनी चाहिए।

Updated on:
07 Aug 2023 04:26 pm
Published on:
07 Aug 2023 04:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर