लखनऊ

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता मामले पर बोले अखिलेश, कहा हाईकोर्ट ने न लिया होता संज्ञान तो नहीं मिलता न्याय

- Akhilesh Yadav ने कहा भाजपा की कुनीतियों ने प्रदेश को विकास में काफी पीछे कर दिया - भाजपा सरकार पूरी तरह असफल - राजनीतिक गठजोड़ में व्यस्त भाजपा देश की आर्थिक दुर्दशा का कारण

2 min read
Aug 06, 2019
उन्नाव रेप पीड़िता मामले पर बोले अखिलेश, कहा हाईकोर्ट ने न लिया होता संज्ञान तो नहीं मिलता न्याय

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए जघन्य अपराध पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सर्वोच्च न्यायालय ने उन्नाव की रेप पीड़िता के साथ हुए काण्ड का संज्ञान न लिया होता, तो उसके साथ न्याय होने की कोई उम्मीद नहीं जागती। उसकी जिंदगी अंधेरे में ही डूबी रहती। भाजपा की कुनीतियों ने प्रदेश को विकास में काफी पीछे कर दिया है। सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ा जा रहा है। किसान, नौजवान, गरीब, अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। फर्जी एनकाउण्टर एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न हो रहा है।

भाजपा की राज्य सरकार के कार्यकाल का आधा समय बीतने को है लेकिन वह कोई भी ऐसी योजना पेश नहीं कर पाई है जिसे वह अपनी बता सके। अब तक वह सिर्फ समाजवादी सरकार की योजनाओं को ही अपना दावा करती दिखाई देती है। भाजपा सरकार पूरी तरह असफल है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अंधेरे कुंए में ढकलने जैसा काम किया है। यह लोकतंत्र के साथ छल है।

देश की कमजोर आर्थिक दुर्दशा भाजपा के कारण

अखिलेश ने कहा राजनीतिक गठजोड़ में व्यस्त भाजपा देश की आर्थिक दुर्दशा का कारण बन गई है। खेती, उद्योग व शेयर बाजार सब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है और कारोबार चैपट हो गए हैं। जनता अब खुद को ठगा महसूस कर रही है। भारत की 5 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का उनका दावा किसी के गले उतरने वाला नहीं है।

अंधेरराज चैपट राजा के हालात यूपी में

समग्र विकास के हालात तब बनते हैं, जब कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हो। पर यहां उत्तर प्रदेश में तो अंधेरराज चैपट राजा के हालात हैं। मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ लगातार दौरों और बैठकों की निरर्थक कसरत करते हैं। रोज अफसरों को चेतावनी देते रहते हैं। उन्हें बर्खास्तगी की धमकी देते है। लेकिन कहीं कोई बदलाव नज़र नहीं आता है। अखिलेश ने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं बल्कि चारों तरफ अराजकता है। हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं रोज घटित होती हैं।

Updated on:
06 Aug 2019 07:36 pm
Published on:
06 Aug 2019 07:27 pm
Also Read
View All