
Akhilesh Yadav on Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आजम खान को कोर्ट ने शुक्रवार को 10 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब वह 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। आजम खान ने आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में दलील दी कि 31 अक्टूबर को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी डुअल पैन कार्ड केस में रिहाई मिलने के बाद जेल से बाहर आने के मुश्किल से 40 मिनट बाद हुई थी। यह एक पॉलिटिकल बदले की भावना का हिस्सा था, जिसका मकसद उन्हें 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक जेल में रखना था।
इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश ने आजम खान के खिलाफ जारी कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता समय आने पर इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जुल्म करने वाली बीजेपी सरकार को यह याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नहीं रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं। सब समय रहे हैं।
गाजियाबाद में वकील महेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आजम खान चार दिनों तक ED की कस्टडी में थे, इस दौरान उनसे पूछताछ की गई। चार दिन की कस्टडी आज खत्म हो गई। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत (जुडिशियल कस्टडी) में भेज दिया गया। अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
कोर्ट के आदेश के बाद आजम खान को डासना जेल ले जाया गया। आपको बता दें कि ट्रस्ट को मिले डोनेशन और रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के डेवलपमेंट के लिए इसके फंड के कथित इस्तेमाल की ED की जांच के सिलसिले में आज अदालत में पेश किया था।
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि आजम खान ने बीजेपी का साथ नहीं दिया, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि बीजेपी ही तय करती है कि मीडिया किस कितना एयरटाइम देगा अभी जो लोग बीजेपी के साथ जुड़े हैं, उन्हें दिन भर दिखाया जा रहा है।