लखनऊ

UP Politics: ‘INDIA गठबंधन में आधे लोग एक तरफ हैं, आधे दूसरी तरफ’, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- इसका अब कोई मतलब नहीं

UP Politics: अखिलेश यादव के INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल न होने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने INDIA ब्लॉक में अंदरूनी मतभेद का आरोप लगाते हुए 2027 में यूपी में BJP-NDA की सरकार बनने का दावा किया।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2026, 1:26 PM IST
up news
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक। फोटो सोर्स-ANI

Brajesh Pathak On INDIA Bloc Meeting: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठकने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाते हुए कहा कि INDIA ब्लॉक में आधे लोग एक तरफ हैं और आधे दूसरी तरफ। उनके बीच अंदरूनी लड़ाई चल रही है।

‘INDIA ब्लॉक की अब कोई प्रासंगिकता नहीं’

ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई है। उनके मुताबिक, INDIA ब्लॉक की मौजूदा स्थिति ऐसी है कि अब इसका कोई मतलब नहीं रह गया है।

2027 को लेकर भाजपा के प्रदर्शन का किया दावा

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की सरकार फिर बनेगी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को भाजपा के विधायकों पर नजर रखने के बजाय अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा से एक भी विधायक सपा में नहीं जाएगा, जबकि अन्य दलों के कई विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी है और साल 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के तीसरे उम्मीदवार के नाम को लेकर भी बृजेश पाठक से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। पाठक ने कहा कि पार्टी जल्द ही सभी उम्मीदवारों के नाम सामने रखेगी।

दरअसल, अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया था कि भाजपा के कई विधायक समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इन विधायकों को पार्टी में शामिल करने में जगह की समस्या सामने आ रही है। अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने संकेत दिया था कि सपा हाल के कुछ चुनावों में जिन सहयोगी दलों के साथ मैदान में उतरी थी, उन्हीं के साथ आगे भी चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा था कि गठबंधन की घोषणा जल्द करने का लक्ष्य है। अखिलेश यादव ने कहा था कि हम बहुत जल्द इसकी घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं और गठबंधन पहले जैसा ही रहेगा।

Updated on:
1 Oct 2026, 1:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7