
लखनऊ.समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सरकारी बंगला छोड़ना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नारायण दत्त तिवारी को छोड़ सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सरकारी बंगला खाली कर दिया था। अखिलेश यादव को विक्रमादित्य मार्ग स्थित इस सरकारी बंगले से बहुत मोह था। यही कारण था कि इसकी सजावट में करोड़ों रुपया खर्च किया गया था और इसमें सुख सुविधाओं का हर इंतजाम किया गया था। विक्रमादित्य मार्ग पर रहने का मोह अखिलेश यादव से नहीं छोट पाया और उन्होंने उसी मार्ग पर एक जमीन ली हुई थी जिस पर अभी तक कोई निर्माण नहीं हुआ था लेकिन सरकारी घर खाली करने के बाद अखिलेश यादव अंसल सिटी में रहने चले गए। वहीं विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उनके सरकारी बंगले पर निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है।
एेसा भी कहा जा रहा था कि विक्रमादित्य मार्ग पर ज़मीन है। वो इस ज़मीन पर होटल खोलना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण को एक पत्र लिखकर इज़ाज़त मांगी थी। वहींआवास को होटल में तब्दील करने की खबर पर सपा एमएलसी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि ये एक इंस्टिट्यूशनल लैंड है। यह एक विशिष्ट अतिथि गृह है। कृपया इसे होटल न समझें।
विक्रमादित्य मार्ग पर शिफ्ट होंगे अखिलेश यादव
विक्रमादित्य मार्ग पर खरीदी हुई जमीन जिस पर अब तक कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा था, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब शुरू करवा दिया है। वर्तमान में अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ लखनऊ के अंसल गोल्फ सिटी में स्थित एक बंगले में रह रहे हैं। उन्हीं के बगल वाले घर में अखिलेश के पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव रह रहे हैं। खबरों की माने तो इस बंगले के निर्माण के बाद अखिलेश अपने परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो जायेंगे।
अंसल सिटी में शिफ्ट हुए थे अखिलेश यादव
जानकारी हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विक्रमादित्य मार्ग से बदल कर अंसल गोल्फ़ सिटी में शिफ्ट हो गए थे। अंसल टाउनशिप के ही एक अन्य विला में उनके पिता मुलायम सिंह यादव पहले ही शिफ्ट हो चुके थे। अखिलेश यादव ने विधिवत पूजा पाठ के बाद गृह प्रवेश किया था। राजधानी लखनऊ में अब उनका नया पता C-3/13 अंसल गोल्फ़ सिटी हो गया है। विक्रमादित्य मार्ग में बंगला खाली करने के बाद भी उनका विक्रमादित्य मार्ग से मोह भंग नहीं हो पाया है। अौर उन्होंने अपने यहां अपना मकान बनना शुरू करवा दिया।