लखनऊ

UP Politics: अखिलेश यादव के ‘राम-कृष्ण’ वाले पोस्टर्स पर सियासत गरम! मंत्री अनिल राजभर ने साधा निशाना, जानिए क्या बोले?

Anil Rajbhar On Akhilesh Yadav: रायबरेली में अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा से पहले लगाए गए पोस्टर्स को लेकर सियासत तेज हो गई है। पोस्टरों में अखिलेश को राम और कृष्ण के रूप में दिखाए जाने पर भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2026, 2:13 PM IST
up-politics-anil-rajbhar-targeted-akhilesh-yadav
अखिलेश यादव और अनिल राजभर। फोटो सोर्स-IANS

Anil Rajbhar On Akhilesh Yadav:समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। रायबरेली में रथयात्रा से पहले जगह-जगह लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन पोस्टर्स में अखिलेश यादव को भगवान राम और भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर्स को लेकर अब सत्तारूढ़ BJP और समाजवादी पार्टी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि वह PDA के तौर पर किसे बता रही है।

अनिल राजभर बोले- PDA को आज तक परिभाषित नहीं कर पाई सपा

अनिल राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी अभी तक PDA को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपना चोला बदलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी को अच्छी तरह जानती और पहचानती है। अनिल राजभर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की दाल नहीं गलने वाली है।

PDA रथयात्रा पर भी मंत्री ने साधा निशाना

अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा को लेकर भी अनिल राजभर ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का कोई महत्व नहीं है और चुनाव नजदीक होने के कारण समाजवादी पार्टी कुछ न कुछ गतिविधि कर रही है। मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी को आने वाले चुनाव में अपने प्रदर्शन का अंदाजा है और वह सिर्फ समय बिताने के लिए इस तरह के कार्यक्रम कर रही है।

भाजपा सांसद ने अखिलेश के पोस्टर्स पर उठाए सवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी अखिलेश यादव के भगवान राम और हनुमान से जुड़े पोस्टर्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, उनके पोस्टर्स में अब राम के अवतार के तौर पर दिखाया जाना विरोधाभास है।उन्होंने अखिलेश यादव की तुलना भगवान राम और हनुमान से किए जाने को गलत बताया।

अशोक वाजपेयी बोले- सिर्फ पोस्टर लगाने से कोई राम-कृष्ण नहीं बनता

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी ने भी रायबरेली में लगाए गए पोस्टर्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि PDA के नाम पर समाजवादी पार्टी का रुख बदल रहा है और पोस्टर्स के जरिए इसे दिखाने की कोशिश की जा रही है।

अशोक वाजपेयी ने कहा कि केवल पोस्टर पर किसी की तस्वीर भगवान राम या भगवान कृष्ण के रूप में लगा देने से कोई राम या कृष्ण नहीं बन जाता। इसके लिए श्रद्धा भी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता PDA के नाम पर किए जा रहे दावों को समझती है। अशोक वाजपेयी ने दावा किया कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार दोबारा बनने जा रही है।

रायबरेली में बढ़ा सियासी तापमान

अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा से पहले रायबरेली में लगे पोस्टर्स ने राजनीतिक बयानबाजी को और तेज कर दिया है। एक ओर सपा समर्थकों की ओर से अखिलेश यादव को धार्मिक प्रतीकों के साथ पेश करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर विरोधी पोस्टर्स और नेताओं के बयानों के जरिए सपा पर निशाना साधा जा रहा है। ऐसे में अखिलेश यादव की रायबरेली यात्रा के साथ ही पोस्टर वार भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का प्रमुख मुद्दा बन गया है।

Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7