लखनऊ

2022 में यूपी में चुनाव नहीं लोकतांत्रिक क्रांति होगी – अखिलेश यादव

पत्रिका उत्तर प्रदेश पर देखें राजनीतिक बयान से संबंधित खबरें -

less than 1 minute read
Jun 30, 2021
Akhilesh Yadav said There will be democratic revolution in 2022

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विट कर कहा कि आज की विघटनकारी-रूढ़िवादी नकारात्मक राजनीति सत्ता के विरुद्ध एकजुट शोषित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, अपमानित दलित, दमित, वंचित, ग़रीब, किसान, मज़दूर, महिला व युवाओं की ‘नयी राजनीति’ जन्म ले रही है। 2022 में उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लोकतांत्रिक क्रांति होगी।

पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका अधिकार नहीं देगी योगी सरकार - अजय लल्लू

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ट्विट कर कहा कि 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण पर डकैती के खिलाफ वंचित - पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास का घेराव किया। योगी सरकार पिछड़ों को उनका अधिकार नहीं देगी सिर्फ पिछड़ों का वोट लेगी। आज भी इन नौजवानों को पुलिस की लाठी ही खाने को मिली है।

क्या आरएसएस भी भाजपा वालों और ट्रस्ट को भ्रष्ट मान रहा - संजय सिंह

लखनऊ. आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट कहा कि तो क्या आरएसएस भी मान रहा है कि भारतीय जनता पार्टी वाले और ट्रस्ट भ्रष्ट है? प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के केयरटेकर तो बनेंगे भैयाजी जोशी लेकिन क्या इसकी कोई कानूनी वैधता है? तो आखिर जांच क्यों नहीं हो रही? जेल कब जाएंगे भ्रष्टाचारी? मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट ने 2 करोड़ रूपए की जमीन 18 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत देकर खरीदी है।

Published on:
30 Jun 2021 05:04 pm
Also Read
View All