लखनऊ

अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ हुए नए घर में शिफ्ट, फिर लौटे मुलायम के पास, देखें तस्वीरें

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बाद अब उनके पुत्र व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2019, 4:21 PM IST
Akhilesh New home
Akhilesh New home

लखनऊ. समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बाद अब उनके पुत्र व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। गुरुवार को लखनऊ के पॉश इलाके 1 विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित अपने नए आवास में पूरे हवन पूजन के बाद अखिलेश अपने पत्नी डिंपल यादव व बच्चों के साथ शिफ्ट हुए। अखिलेश यादव के घर के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अखिलेश परिवार के साथ हवन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि मुलायम सिंह यादव या परिवार का कोई और सदस्य गृह प्रवेश कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जानकारी होते ही सपा नेताओं का उनके आवास पर तांता लगना शुरू हो गया है।

अंसल सिटी में रह रहे थे अखिलेश-

अखिलेश यादव इससे पहले लखनऊ के 5 विक्रमादित्य मार्ग पर बने सरकारी बंगले में रहे थे, लेकिन यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला ख़ाली करने का आदेश दिया। जिसके बाद अखिलेश यादव अपने परिवार सहित वहां से चले गए और अंसल सिटी में रहने लगे। इस दौरान उनका यह नया बंगला तैयार हो रहा था।

सपा दफ्तर व मुलायम के करीब है अखिलेश का घर-

अखिलेश यादव अब अपने पिता मुलायम सिंह यादव के करीब पहुंच गए हैं। बीती 16 मई को ही मुलायम सिंह यादव भी विक्रमादित्य मार्ग पर बने अपने नए बंगले में शिफ्ट हुए थे। गृह प्रवेश कार्यक्रम में उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। इसी के साथ ही सपा कार्यालय भी विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित है।

Published on:
Also Read
View All
सपनों की दुनिया में जी रही है कांग्रेस: विपक्ष के ‘तख्तापलट’ वाले अरमानों पर शिवराज सिंह का करारा तंज

‘पहले भगवान श्रीकृष्ण, अब भगवान राम’, धीरेंद्र शास्त्री के नए वायरल वीडियो पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- सभी कार्यक्रम रद्द हो

‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है