लखनऊ

आजम खान का रमा देवी पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव ने पहली बार लिया ये फैसला,फिर कहा- रिकॉर्ड से हटाएं

  -अखिलेश बोले- आजम की टिप्पणी असंसदीय तो रिकॉर्ड से हटाएं-यूपी विधानसभा में बीजेपी नेता किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 2:10 PM IST
azam khan
आजम खान का रमा देवी पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव ने पहली बार लिया ये फैसला,फिर कहा- रिकॉर्ड से हटाएं

लखनऊ. रामपुर से सपा (Samajwadi Party) सांसद आजम खान (Azam Khan) ने स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं रमा देवी (Rama Devi) के बारे में टिप्पणी कर दी। जिसके बाद में शब्दों के तीखे हमले शुरू हो गए। आजम खान के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई। इसके बाद समाजवादी पार्टी के सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सासंद के पक्ष को लेकर बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में अगर कुछ भी असंसदीय कहा गया हो तो कृपया उसे रिकॉर्ड से हटा दें, लेकिन देखें कि यूपी विधानसभा में क्या हो रहा है। यूपी विधानसभा में बीजेपी नेता किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भाजपा को लेकर दिया बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने रमा देवी पर सपा सांसद की टिप्पणी पर कहा कि आजम खान ने जो बात कही वो खराब भावना के साथ नहीं कही थी। अभी उत्तर प्रदेश में सदन चल रहा है, देखिए वहां किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के स्टेटमेंट हमने सुनें हैं। उत्तर प्रदेश में एक बहन को पुलिसवालों ने गर्भवती बना दिया। 6 महीने तक 2 पुलिसवालों ने क्या किया हम अगर सवाल उठाएं तो कोई सुनने वाला है क्या? यूपी के एटा में 6 महीने तक एक महिला के साथ दो पुलिस अधिकारी सोए। उन्होंने कहा तुम्हारे पति का एनकाउंटर कर दिया जाएगा। जालौन में एक बाप अपनी बेटी को लेकर कुएं में कूद गया क्योंकि उसके यहां कुछ खाने को नहीं था। आखिरकार दूसरों पर क्यों इल्जाम लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा में गुरुवार को सपा सांसद आजम खान के बीजेपी सांसद रमा देवी पर टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ। मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 पर चर्चा में भाग लेते हुए आजम खान ने सदन की अध्यक्षता कर रहीं रमा देवी पर टिप्पणी की, जिसका सत्ता पक्ष ने विरोध किया। सत्ता पक्ष ने रामपुर के सांसद से माफी मांगे जाने की मांग की।

Published on: