लखनऊ

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कल करेंगे माल्यार्पण अखिलेश यादव

राजनीति में योगदान पर चर्चा की जायेगी और चौधरी साहब की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2019, 6:50 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कल करेंगे माल्यार्पण अखिलेश यादव
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कल करेंगे माल्यार्पण अखिलेश यादव

लखनऊ , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री akhilesh yadav पूर्वाह्न 11ः30 बजे विधान भवन (मुख्यद्वार) स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर लखनऊ में स्थापित चौधरी साहब की प्रतिमा पर 11 : 30 बजे पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

समाजवादी पार्टी राजधानी सहित सभी जिला कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर चौधरी चरण सिंह के 117वां जन्म दिवस पर उनके राजनीति में योगदान पर चर्चा की जायेगी और चौधरी साहब की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी भेदभावपूर्ण नीतियों से बाज नहीं आ रही है। प्रदेश में विपक्ष के लिए उसके कायदे कानून हैं, वही सत्ता पक्ष के लिए लागू क्यों नहीं होते? बिजनौर में चौधरी साहब की जयंती पर एक बड़ा आयोजन था जिसमें उन्हें स्वयं जाना था, प्रशासन ने इस कार्यक्रम को धारा 144 के नाम पर रद्द कर दिया है। अब देखना है 25 दिसम्बर 2019 को धारा 144 लखनऊ में लागू रहेगी या एक खास कार्यक्रम के लिए उसे दरकिनार कर दिया जाएगा। लोकतंत्र में दोहरा मापदण्ड नहीं हो सकता।

Published on: