लखनऊ

अखिलेश यादव का निशाना, तिरंगा के साथ दंगा भी फैला सकती है भाजपा

Akhilesh Yadav target BJP प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया की जयंती पर माल्यापर्ण के बाद समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगते हुए कहाकि, भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ साथ दंगा फैला सकती है।

2 min read
Aug 05, 2022
प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया की जयंती पर माल्यापर्ण के बाद समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश

प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया की जयंती पर माल्यापर्ण के बाद समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगते हुए कहाकि, भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ साथ दंगा फैला सकती है। भाजपा प्रदेश में कई ऐसी घटना भी करा सकती है जिससे समाज मे दूरियां बन जाएं। आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था। अखिलेश यादव ने कहाकि, भाजपा जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। सबसे बड़ा तिरंगा जनेश्वर मिश्र पार्क में लहरा रहा है। समाजवादियों ने सिर्फ जनेश्वर मिश्र पार्क में ही नहीं कई जगह तिरंगा झंडे लगाए। भाजपा तो सिर्फ धोखा देने का काम करते हैं।

संघ का पॉलिटिकल विंग है भाजपा

भाजपा की पोल खोलते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, पूरे देश को यह बात समझनी चाहिए कि भाजपा तो आरएसएस की पॉलिटिकल विंग है। आरएसएस ने भारत का झंडा अपने स्थान पर नहीं लगाया है। भाजपा हमेशा बांटकर के राज करती है। भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा अगर धोखा हुआ है तो वह पिछड़े, दलित और मुसलमानों के साथ हुआ है।

पिछली भाजपा सरकार ने कुछ नही किया

पिछली भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, पिछली भाजपा सरकार ने कुछ नही किया। तीन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी तो अभी बनी नहीं है। महिलाएं भी सुरक्षित नही हैं, प्रदेश में साइबरफ्रॉड सबसे अधिक है। यहां पर कौन निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो लुलु माल जो खुला है यह भी तो समाजवादियों की देन है। भाजपा तो अब प्रचार एजेंसियों का सहारा ले रही है। अगर इन लोगों ने कुछ काम किया होता तो इनका काम दिखता।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की जांच कराएगी सरकार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, पीएम मोदी ने जिस 15 हजार करोड़ रुपए के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया वह ढह गया। बारिश में पूरा बन्द करना पड़ा। भाजपा क्या बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में घटिया निर्माण की भी ईडी और सीबीआई जांच कराएगी।

जन्माष्टमी नहीं मनाने देगी सरकार

वाराणसी जेल से एमएलसी बाहुबली ब्रजेश सिंह के रिहा होने पर अखिलेश यादव ने कहाकि, सरकार के लोग तीन से चार घंटे वाराणसी जेल में उसके साथ बैठते थे, अब बाहर बैठेंगे। भाजपा सरकार ने तो दूध पर भी टैक्स लगा दिया है। अब हम आप पैकेट का दूध चढ़ाएंगे तो जीएसटी देना होगा। लगता है कि, सरकार जन्माष्टमी भी नहीं मनाना देना चाहती है।

अखिलेश यादव का संकल्प

छोटे लोहिया की जयंती पर अखिलेश यादव ने संकल्प लेते हुए कहाकि, जब कभी समाजवादी सरकार बनेगी तो प्रदेश तथा देश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। देश में महंगाई और बेरोजगारी को कम करेंगे।

Published on:
05 Aug 2022 03:31 pm
Also Read
View All