Up assembly election 2022: अखिलेश यादव ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसमें दिखाई दे रहा था कि पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाली महिलाओं की जगह वहां पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति ईवीएम के बटन दबा रहा है। इस वीडियो को अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए प्रतापगढ़ का बताया था। हालांकि, यह वीडियो प्रतापगढ़ का नहीं निकला। जिसके बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट डिलीट किया है। इलेक्शन कमिशन का कहना है कि यह वीडियो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का है जो कि किसी दूसरे प्रदेश का है।
Up assembly election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच पांचवें चरण के तहत कुंडा विधानसभा पर हुए मतदान के दौरान मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप लगे। जिसके बाद रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसी बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। हालांकि, बाद में इलेक्शन कमीशन ने इस वीडियो को फर्जी बताया, जिसके बाद अखिलेश यादव ने भी वीडियो को ट्विटर से हटा लिया है।
Up assembly election 2022: अखिलेश यादव ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसमें दिखाई दे रहा था कि पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाली महिलाओं की जगह वहां पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति ईवीएम के बटन दबा रहा है। इस वीडियो को अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए प्रतापगढ़ का बताया था। हालांकि, यह वीडियो प्रतापगढ़ का नहीं निकला। जिसके बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट डिलीट किया है। इलेक्शन कमिशन का कहना है कि यह वीडियो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का है जो कि किसी दूसरे प्रदेश का है।
चर्चा में है कुंडा सीट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कुंडा विधानसभा सीट काफी चर्चा में बनी हुई है। बताते चलें यहां से समाजवादी पार्टी ने रघुराज प्रताप सिंह के कभी करीबी रहे गुलशन यादव को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। गुलशन यादव लगातार रघुराज प्रताप सिंह को चुनौती दे रहे हैं। पिछले दिनों गुलशन यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है।
अखिलेश ने भी किया था कमेंट
बीते दिनों अखिलेश यादव गुलशन यादव के पक्ष में प्रचार करने प्रतापगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भी राजा भैया पर निशाना साधा था। हालांकि, पलटवार करते हुए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा था कि किसी माई के लाल में दम नहीं है कि कुंडा में कुंडी लगा दे। यह पहली बार था जब रघुराज प्रताप सिंह ने खुद पर हो रही बयानबाजी का जवाब दिया था। जिसके बाद मतदान के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।