लखनऊ

15 मई तक बंद रहेंगे उच्च शिक्षण संस्थान, ऑनलाइन क्लासेज पर भी रोक

Higher Education Institutions Closed. कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को 15 मई तक बंद करने का फैसला किया है
2 min read
• •
Updated: 5 May 2021, 9:30 AM IST
15 मई तक बंद रहेंगे उच्च शिक्षण संस्थान, ऑनलाइन क्लासेज पर भी रोक
15 मई तक बंद रहेंगे उच्च शिक्षण संस्थान, ऑनलाइन क्लासेज पर भी रोक

लखनऊ. Higher Education Institutions Closed. योगी सरकार ने कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को 15 मई तक बंद करने का फैसला किया है। शिक्षकों और कर्मचारियों के संस्थान में आने पर भी रोक है। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव मनोज कुमार ने राज्य के सभी निजी, राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को निर्देश देते हुए कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग के आधीन किसी भी उच्च शिक्षा संस्थान और राज्य/निजी विश्वविद्यालयों के साथ महाविद्यालय भी 15 मई तक भौतिक रूप से बंद रहेंगे। शासन के आदेश के अनुसार, इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज भी नहीं होगी। इससे पहले छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही थी। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

352 मरीजों ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 25,858 मामले सामने आए हैं। संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर अब 13,68,183 हो चुकी है। जबकि 352 मरीजों को इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है। इसे मिलाकर अभी तक राज्य में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 13,798 हो गई है। इसके अलावा, प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 2,72,568 है।

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार

लखनऊ के प्रभु प्लाजा की 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई-गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े