
लखनऊ. बर्फ से ठके उत्तराखंड के पहाड़ों की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा उत्तर प्रदेश ठिठुर रहा है। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट के साथ गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड की वजह से यूपी के जिलों में स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े हैं। वैसे शिक्षकों को की छुट्टी नहीं है और उन्हें स्कूल जाना है। हालांकि आज रविवार का दिन है। इसलिए आज शिक्षकों समेत यूपी के सारे स्कूल बंद हैं और सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी है। जिससे सभी शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को कुछ राहत मिली है। लेकिन लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक यह शीतलहर प्रदेशवासियों को अभी कुछ दिन और परेशान करेगी।
ठंड का प्रकोप जारी
मौसम विभाग ने यूपी समेत कई राज्यों में रेड कोडेड चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी तब जारी की जाती है जब खराब मौसम की परिस्थितियां चरम पर होती हैं। मौसम के रुख को देखते हुए प्रदेश के जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं। हालांकि कई जिलों में ठंड के चलते शनिवार तक ही छुट्टी थी और आज रविवार का अवकाश है। लेकिन ठंड के प्रकोप को देखते हुए कल यानी सोमवार को भी स्कूल-कॉलेज खुलने के आसान नहीं दिख रहे। जानकारी के मुताबिक अभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां और बढ़ाई जाएंगी।
बढ़ सकती हैं छुट्टियां
- लखनऊ (कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- बाराबंकी (27 और 28 दिसंबर को कक्षा आठ तक सभी स्कूल बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- कानपुर (सभी स्कूल-कालेज 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- वाराणसी (कक्षा 12 तक के सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालय 4 जनवरी तक बंद),
- जौनपुर (कक्षा आठवीं तक के स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- आजमगढ़ (सभी स्कूल-कालेज 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- भदोही (12वीं तक के विद्यालय 31 दिसंबर तक बंद),
- बरेली (कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां)
- मुरादाबाद (8वीं तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- रामपुर (8वीं तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- अमरोहा (8वीं तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- सहारनपुर (कक्षा 12 तक के सभी स्कूल अनिश्चितकालीन के लिए बंद),
- गाजियाबाद (12वीं तक के स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- मिर्जापुर (चार जनवरी को स्कूल खुलेंगे),
- बदायूं (8वीं तक के स्कूल एक जनवरी तक बंद),
- बागपत (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- महाराजगंज (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- बस्ती (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- सिद्धार्थनगर (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां),
- अलीगढ़ (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, बढ़ सकती है छुट्टियां)।
31 दिसंबर को कोल्ड डे की चेतावनी
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप अभी और कुछ दिन जारी रहेगा। वहीं मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक 31 दिसंबर को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश के भी आसार हैं।