लखनऊ

ठंडी हवा और गलन से कंपकंपाया प्रदेश, 31 दिसंबर तक के लिये आया अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी

मौसम के रुख को देखते हुए प्रदेश के और भी कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए हैं...
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2019, 9:23 AM IST
 ठंडी हवा और गलन से कंपकंपाया प्रदेश, 31 दिसंबर तक के लिये आया अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का आदेश
ठंडी हवा और गलन से कंपकंपाया प्रदेश, 31 दिसंबर तक के लिये आया अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का आदेश

लखनऊ. पहाड़ों की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा उत्तर प्रदेश भयंकर शीतलहर की चपेट में आ गया है। हांड कंपाने वाली गलन भरी ठंड से प्रदेश के लोग बेहाल हैं। कल तापमान में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। दिनभर सर्द हवाएं हड्डियां गला रही हैं। हल्की धूप खिलने के बावजूद गलन में कमी नहीं आई। दिनभर हाड़ कंपाती ठंड में आम आदमी ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं।

स्कूलों में छुट्टी के आदेश

लोगों को ठिठुरन और गलन से राहत नहीं मिल रही। मौसम के रुख को देखते हुए प्रदेश के और भी कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए हैं। राजधानी से सटे बाराबंकी जिले में प्रशासन ने ठंड के चलते 27 और 28 दिसंबर को नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इन जिलों में स्कूल बंद

- लखनऊ (कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद)
- बाराबंकी (27 और 28 दिसंबर को कक्षा आठ तक सभी स्कूल बंद),
- कानपुर (सभी स्कूल-कालेज 28 दिसंबर तक बंद),
- वाराणसी (कक्षा 12 तक के सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालय 4 जनवरी तक बंद),
- जौनपुर (कक्षा आठवीं तक के स्कूल 28 दिसंबर तक बंद),
- आजमगढ़ (सभी स्कूल-कालेज 28 दिसंबर तक बंद),
- चंदौली (12वीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद),
- भदोही (12वीं तक के विद्यालय 31 दिसंबर तक बंद),
- बरेली (कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, कक्षा 9-12 के बच्चों के लिए बदला समय)
- मुरादाबाद (8वीं तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद, कक्षा 9-12 के बच्चों के लिए बदला समय),
- रामपुर (8वीं तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद),
- अमरोहा (8वीं तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद),
- संभल (8वीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद),
- संभल तहसील (12वीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद),
- गुन्नौर और चन्दौसी तहसील (9वीं से12वी कक्षा तक के स्कूलों का समय बदला),
- सहारनपुर (कक्षा 12 तक के सभी स्कूल अनिश्चितकालीन के लिए बंद),
- गाजियाबाद (12वीं तक के स्कूल 28 दिसंबर तक बंद),
- मिर्जापुर (चार जनवरी को स्कूल खुलेंगे),
- बदायूं (8वीं तक के स्कूल एक जनवरी तक बंद, कक्षा 9-12 के बच्चों के लिए बदला समय),
- बागपत (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद),
- महाराजगंज (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद),
- बस्ती (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद),
- सिद्धार्थनगर (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद),
- अलीगढ़ (सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद)।

अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्‍थ‍ित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाएं तापमान को और गिराएंगी। अभी 31 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश के भी आसार हैं।

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटबैंक पर नई सियासत, अखिलेश-आजम की तस्वीरों पर लाल क्रॉस, लिखा- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुस्लिमों के नेता नहीं

‘आपके लिए कुरान बड़ा या संविधान?’, ओम प्रकाश राजभर बोले- सत्ताइस नहीं, अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा सरकार

Delimitation Bill: यूपी में परिसीमन का पूरा गणित समझिए, लोकसभा, विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक बदल सकती है तस्वीर

’33 फीसदी वोट से कैसे बनाएंगे सरकार’, चंद्रशेखर आजाद ने बताया NDA के वोट शेयर का पूरा गणित

सीट बंटवारे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, कोई सांसद या विधायक नहीं