लखनऊ

अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर दिया बड़ा बयान, कहा- तुम मुझे यूं भुला न पाओगे

अमर सिंह ने अखिलेश यादव के लिए गाया एेसा गाना, सपा में बढ़ गई सभी ही धड़कने

1 minute read
Aug 10, 2018
अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर दिया बड़ा बयान, कहा- तुम मुझे यूं भुला न पाओगे

लखनऊ. कभी समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के सबसे करीबी माने जाने वाले अमर सिंह अौर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच लगातार बयानबाजी जारी है। इसी दौरान एक बार फिर राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ कर दी है तो उनके पेट में दर्द क्यूं हो रहा है? एक फिल्म के गीत का मुखड़ा 'तुम मुझे यूं भुला न पाओगे को लिखकर अमर सिंह ने कहा कि अगर अखिलेश अपने बचपन से लेकर जवानी तक में झाकेंगे तो उन्हें केवल उनके अंकल नजर आएंगे। उन्होंने प्रार्थना की कि उनका भूत एसपी सुप्रीमो को न सताए।

उन्होंने कहा, अखिलेश ने एक न्यूज चैनल को दिए बयान में कहा है कि अमर अंकल समाजवादी पार्टी में वापस आ सकते हैं लेकिन, वह आजकल प्रधानमंत्री के साथ हैं और उनका साथ कैसे छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री को विदेश से कालाधन लाना चाहिए था लेकिन, साढ़े चार साल के बाद वह कालाधन तो नहीं ले आ पाए लेकिन, अमर सिंह अंकल की उपयोगिता को समझे।

अमर सिंह ने कहा, अखिलेश हम आपको बाल्यावस्था से जानते हैं। आप बालक से युवा हुए। आपका कन्नौज से टिकट देने और आपको पहली बार औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनाने तक में अगर कोई शक्‍ल दिखाई देगी तो वह केवल अमर अंकल की दिखाई देगी ।' वहीं इसके बाद अमर सिंह ने बॉलीवुड का एक बहुत पुराना गाना गाते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा ।

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सिंह की मौजूदगी में उनका जिक्र किया था । इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं थी ।

Updated on:
10 Aug 2018 11:49 am
Published on:
10 Aug 2018 11:38 am
Also Read
View All