Imran Masood Statement: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पा रही है। दोनों दलों के बीच चल रही बातचीत के दौरान ही समाजवादी पार्टी ने बीती रात 5 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। सपा की इस सूची में सहारनपुर की दो विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। इसके बाद यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद भड़क गए। इस बीच उन्होंने सपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अब बसपा प्रमुख मायावती को साथ आने की सलाह दी है।