25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने पटना पहुंचे बृजभूषण सिंह, बोले- मोकामा विधायक से हमारा पुराना रिश्ता है

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने पटना पहुंचे बृजभूषण सिंह, बोले- मोकामा विधायक से हमारा पुराना रिश्ता है

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ हो रही है। शादी में शामिल होने यूपी के बाहुबली नेता बृजभूषण सिंह पटना पहुंचे। ललन सिंह समेत कई बड़े मेहमान भी शामिल हो रहे हैं। समारोह के लिए 25 बीघे में पंडाल, तीन हेलीपैड और चार लाख से अधिक लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 25 Nov 2026, 1:14 PM IST

Brijbhushan Sharan Singh

बृजभूषण शरण सिंह (Photo IANS)

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर उनके पैतृक गांव नदवां में भव्य तैयारियां की गई हैं। शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ हो रही है। इस शादी में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता और खास मेहमान पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण सिंह भी पटना पहुंचे। उन्होंने अनंत सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया। शादी में मेहमानों के लिए 25 बीघे में पंडाल बनाया गया है। करीब चार लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। वहीं, हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए तीन हेलीपैड भी तैयार किए गए हैं।

खबर अपडेट हो रही है