25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले; 10 IPS को मिली नई तैनाती

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले; 10 IPS को मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, एएनटीएफ और पीएसी में भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 25 Nov 2026, 1:16 PM IST

Transfer News

Transfer (photo-patrika)

आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद में तैनाती दी गई है।

इसी तरह किरण यादव को कमिश्नरेट लखनऊ से एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाया गया है। पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद भेजा गया है।

भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (पीटीएस), मेरठ में तैनाती मिली है। वहीं, माविस टॉक को सोनभद्र से कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

क्र0अधिकारी का नाम व बैचकहां सेकहां को
1234
1श्री पुनीत द्विवेदी, आईपीएस-आरआर-2020अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत्, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ।अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ।
2श्रीमती नीतू, आईपीएस-आरआर-2020अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी।अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर।
3श्रीमती शिवा सिंह, आईपीएस-आरआर-2020अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर।अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा।
4श्री अमित कुमावत, आईपीएस-आरआर-2020अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ।अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद।
5श्रीमती किरन यादव, आईपीएस-आरआर-2021अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), ए.एन.टी.एफ, मुख्यालय, उ0प्र0, लखनऊ।
6श्री पुष्कर वर्मा, आईपीएस-आरआर-2021अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज।अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़।
7श्री आदित्य, आईपीएस-आरआर-2021अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा।अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद बदायूं।
8श्रीमती शैव्या गोयल, आईपीएस-आरआर-2021अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर।अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद।
9श्रीमती भवरे दीक्षा अरुण, आईपीएस-आरआर-2021अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद शाहजहांपुर।अपर पुलिस अधीक्षक, पी0टी0एस0, मेरठ।
10सुश्री माविस टॉक, आईपीएस-आरआर-2022अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद सोनभद्र।अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ।
क०सं०नामकहाँ सेकहाँ को
1श्री कुमार रणविजय सिंहअपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद मुरादाबादअपर पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण), जनपद आजमगढ़
2श्री अनूप कुमारअपर पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊअपर पुलिस अधीक्षक, जनपद सोनभद्र
3श्री देवेन्द्र सिंह-Iउपसेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुरअपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद शाहजहांपुर
4श्रीमती इन्दुप्रभा सिंहअपर पुलिस अधीक्षक, एसीओ० मुख्यालय लखनऊ से कमिश्नरेट कानपुरनगर के पद पर स्थानान्तरणाधीनअपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ
5श्री अतुल कुमार चौबेअपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), जनपद मुजफ्फरनगरअपर पुलिस अधीक्षक, (सुरक्षा), जनपद मथुरा
6श्रीमती ममता कुरीलअपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), जनपद अलीगढ़अपर पुलिस अधीक्षक, (यातायात), जनपद मुजफ्फरनगर
7श्री गिरीश कुमार सिंहअपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़अपर पुलिस अधीक्षक, (अपराध), जनपद अलीगढ़
8श्री पीयूष कुमार सिंहअपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबादअपर पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण), जनपद मैनपुरी
9श्री अभिषेक तिवारीअपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद मैनपुरीअपर पुलिस अधीक्षक, (नगर), जनपद मुरादाबाद
10श्री नितिन कुमार सिंहउपसेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगरअपर पुलिस अधीक्षक, पी०टी०एस० मुरादाबाद
11श्रीमती श्रेष्ठाअपर पुलिस अधीक्षक, ए०टी०एस० लखनऊउपसेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर
12श्रीमती नवीना शुक्लाअपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), ए०एन०टी०एफ० उ०प्र० लखनऊअपर पुलिस अधीक्षक, एसीओ० मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ
13श्री नवीन कुमार सिंहअपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊअपर पुलिस अधीक्षक / पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ
14श्रीमती विभा सिंहअपर पुलिस अधीक्षक, पी०टी०एस०, मेरठउपसेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ
15श्री राघवेन्द्र कुमार मिश्राउपसेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठउपसेनानायक, 05वीं वाहिनी एस०एस०एफ०, सहारनपुर
16श्री अरूण कुमार सिंह-IIअपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, लखनऊअपर पुलिस अधीक्षक, (यातायात), जनपद आजमगढ़
17डा० हृदेश कठेरियाअपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद बदायूंअपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ
18श्री पंकज कुमार श्रीवास्तवअपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), जनपद आजमगढ़अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ