सपा की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन के बीच बातचीत चल रही है और इसी दौरान उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है, तो फिर गठबंधन का मतलब क्या रह जाता है। मसूद ने कहा कि गठबंधन है कहां, अगर आप इस तरह से कर रहे हैं, तो फिर गठबंधन है कहां? हमारा नेतृत्व तय करे, कि हमें क्या करना है। अखिलेश क्या कर रहे हैं या क्या नहीं कर रहे हैं, यह मेरे लिए बड़ा विषय नहीं है। मैं अपनी पार्टी से बंधा हूं। मेरी पार्टी जो कहेगी, मुझे वही करना है।