लखनऊ

फेसबुक और ऊबर जैसी कंपनियां यूपी में करेंगी इन्वेस्ट

अमेरिका की जिन 20 कंपनियों के प्रतिनिधियों का मंडल उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहा है, वे कंपनियां अमेरिका की बड़ी कंपनियां मानी जाती हैं।
2 min read
Oct 20, 2017
Facebook

लखनऊ. अमेरिका की 20 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि अमेरिकी दूतावास के अफसरों के साथ 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से भी मुलाक़ात करेगा। इस मुलाक़ात में स्वास्थ्य, पेयजल, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

उपलब्ध सुविधाओं का लेंगे जायजा

अमेरिका की जिन 20 कंपनियों के प्रतिनिधियों का मंडल उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहा है, वे कंपनियां अमेरिका की बड़ी कंपनियां मानी जाती हैं। बोइंग, कारगिल, मर्क, मेडट्रॉनिक, प्रेत एण्ड व्हिटनी, कोका-कोला, मास्टर कार्ड, उबर, फेसबुक, हनीवेल, जीई हेल्थ, पीएंडजी, अजूर पॉवर जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि इस प्रस्तावित मुलाकात के दौरान शामिल रहेंगे। मुलाकात के बाद कंपनियों के प्रतिनिधि उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों का भी जायजा लेंगे।

हेल्थ सेक्टर में भी होगा निवेश

माना जा रहा है कि अमेरिका की अधिकांश कंपनियां उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निवेश करना चाहती हैं। पिछले दिनों प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संकेत दिए थे कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहन दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी। चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीपीपी मॉडल पर उत्तर प्रदेश में निवेश पर सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है। हृदय रोग पर काम कर रही कम्पनी मेडट्रोनिक ने प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों के इलाज के लिए निवेश की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें - विनय कटियार ने ताज को बताया हिन्दू मंदिर, जावेद अख्तर ने संगीत सोम को दी कक्षा छह की किताब पढ़ने की सलाह

Published on:
20 Oct 2017 03:10 pm
Also Read
View All
VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने DSP को लिखी चिट्ठी, चढ़ावा चोरी के दावों पर विपक्ष को चैलेंज, कहा- पुलिस को दें सुबूत!

चिराग पासवान ने यूपी चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- सीट शेयरिंग और गठबंधन पर राज्य इकाई करेगी फैसला

‘अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं, 2-2 बार सरकार बनाने में हुए फेल’, सीटों के बंटवारे को लेकर क्या बोले ओपी राजभर?

Yogi government Crime Control: ‘सपा राज की गुंडागर्दी खत्म, अब यूपी में सिर्फ कानून का राज’ : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला

‘समाजवादी पार्टी के राज में चली थी राम भक्तों पर गोलियां’, डिप्टी CM मौर्य बोले- अखिलेश यादव राम मंदिर पर भ्रम फैलाना बंद करें