लखनऊ

यूपी की नई राज्यपाल बनीं आनंदी बेन पटेल, राम नाईक की हुई विदाई

- उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल बनीं आनंदी बेन पटेल- 23 जुलाई को समाप्त हो रहा था यूपी के राज्यपाल राम नाईक कार्यकाल

less than 1 minute read
Jul 20, 2019
Anandiben Patel
यूपी की नई राज्यपाल बनीं आनंदी बेन पटेल, राम नाईक हुई की विदाई

लखनऊ. राम नाईक की उत्तर प्रदेश से विदाई हो गई है। आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। 22 जुलाई 2014 को राम नाईक (Ram Naik) उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने थे। 22 जुलाई 2019 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। आनंदी बेन पटेल को सूबे का राज्यपाल घोषित किया गया है। इससे पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। इसके अलावा जगदीश धनकर को पश्चिम बंगाल, लालजी टंडन को मध्य प्रदेश, फागू चौहान को बिहार, रमेश बैस को त्रिपुरा और आएन रवि को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।

गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकीं आनंदी बेन पटेल वर्ष 1988 में राजनीति में आई थीं। राजनीति में आने से पहले वह अध्यापक थीं। कुशल अध्यापन के लिए आनंदी बेन पटेल राज्यपाल और राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी हो चुकी हैं। 1987 में उन्हें ‘वीरता पुरस्कार’ से भी नवाजा जा चुका है। यह पुरस्कार उन्हें नर्मदा नदी में डूबती हुई एक लड़की को बचाने के लिए मिला था। नौकरी करते हुए वे महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित महिला विकास गृह में शामिल हो गईं, जहां उन्होंने 50 से अधिक विधवाओं के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की।

Updated on:
20 Jul 2019 01:57 pm
Published on:
20 Jul 2019 01:34 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो