लखनऊ

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी सरकार पर खूब बरसे थे ओवैसी, अब अनिल दुजाना के एनकाउंटर पर क्या बोले?

Anil Dujana Encounter: अतीक के बेटे असद के बाद यूपी एसटीएफ ने गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया। इस एनकाउंटर पर असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार को लेकर क्या कहा?
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2023, 12:24 PM IST
owaisi.jpg
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

Anil Dujana Encounter: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर खूब बरसे थे। इसके बाद कल जब यूपी एसटीएफ ने मेरठ में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को मार गिराया। इस पर भी असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

ओवैसी ने अनिल दुजाना के एनकाउंटर पर सवाल खड़ा करते हुए यूपी सरकार पर निशाना साधा। कर्नाटक के कोलार में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं एनकाउंटर के खिलाफ था और रहूंगा, जिस तरह अब्बास, अतीक, अशरफ को गोली मारी, आज मैं कह रहा हूं कि अनिल दुजाना को भी गोली मारना गलत था। एनकाउंटर से कानून का शासन कमजोर होता है, लोगों का संविधान में विश्वास कम होता है। सजा देना कोर्ट का काम है, गोली से किसी को सजा नहीं दी जाती।”

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: मेरठ में योगी क्या वो कर पाएंगे, जो 1995 से लेकर अभी तक यूपी के कोई सीएम नहीं कर पाए
कौन था अनिल दुजाना?
अनिल दुजाना एक कुख्यात गैंगस्टर था। अनिल दुजाना पर 18 मर्डर समेत रंगदारी, लूटपाट, जमीन पर कब्जा, कब्जा छुड़वाना और आर्म्स एक्ट समेत 62 केस दर्ज हैं। उस पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है। गैंगस्टर सुंदर भाटी पर एके-47 से हमले का आरोपी है। जानकारी के मुताबिक, वह 2012 से जेल में था और जनवरी 2021 में बेल पर आया। इसके बाद दुबारा जेल जाने के बाद करीब एक सप्ताह पहले वह जेल से रिहा हुआ था।

Updated on:
5 May 2023, 12:24 PM IST
Published on: