Aniruddhacharya big attack on Akhilesh Yadav अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के अंदर इतनी नफरत है तो वह समाज को एकजुट रखकर कैसे चल सकते हैं?
Aniruddhacharya big attack on Akhilesh Yadav स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव के उस बयान पर तीखी टिप्पणी की है। जिसमें उन्होंने कहा था कि आपका रास्ता अलग है और हमारा रास्ता अलग है। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि एक नेताजी उन्हें रास्ते में मिले। पूछा कि भगवान का क्या नाम है? इस पर उन्होंने कहा कि भगवान के नाम अनंत है। आपको क्या सुनना है? सवाल करने वाला व्यक्ति उसका उत्तर पहले ही याद कर लेता है। वही उत्तर बताए तो सामने वाला सही मानेगा। अन्यथा वह उसे गलत कहता है। क्या एक मां बेटे के गलत उत्तर पर कह सकती है कि उसका रास्ता अलग और मेरा रास्ता अलग है। अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अखिलेश यादव कह रहे हैं कि आपका रास्ता अलग मेरा रास्ता अलग है। इसके पहले अखिलेश यादव बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर भी बयान दे चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। सभी पार्टियों अपने समर्थकों को खुश करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और स्वामी अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सामने आया है। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आपका रास्ता अलग, मेरा रास्ता अलग है। क्योंकि मैंने उनके पूछे गए प्रश्न का उनके मन मुताबिक उत्तर नहीं दिया। लिखी बात को न मानकर मनमाना आचरण करने वाले से कोई जीत नहीं सकता है। मुख्यमंत्री रह चुके हैं और कहते हैं कि आपका रास्ता अलग मेरा रास्ता अलग है। राजा पुत्र की तरह अपनी प्रजा को प्यार करती है। लेकिन राजा के अंदर इतना द्वेष है तो ऐसे राजाओं से इस देश का कल्याण कैसे होगा? प्रजा की सेवा कैसे करेंगे?
अनिरुद्धाचार्य ने सीधे अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि उनके अंदर प्रजा के प्रति नफरत है। कहते हैं तुम्हारा रास्ता अलग मेरा रास्ता अलग है। पूर्व मुख्यमंत्री के अंदर इतनी नफरत है तो वह समाज को एकजुट होकर कैसे चल सकते हैं? अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में प्रतिक्रिया भी आ रही है।