1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस कांस्टेबल बर्खास्त: सिपाही ने नाबालिग को खींचकर कार में बैठाया, चलती कार में किया दुष्कर्म

Constable Dismissed फर्रुखाबाद में दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि सिपाही ने कॉलेज जाती नाबालिग लड़की को जबरदस्ती कार में खींच लिया और चलती कार में घटना को अंजाम दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 17 Jul 2025, 7:51 AM IST

एसपी फतेहगढ़ आरती सिंह (फोटो सोर्स- 'X' फतेहगढ़ पुलिस)

फोटो सोर्स- 'X' फतेहगढ़ पुलिस)

UP police Constable Dismissed फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने कॉलेज जा रही नाबालिग किशोरी को जबरन अपनी कार में खींच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। दुष्कर्म के बाद सिपाही ने पीड़िता को घर के निकट कार से फेंक कर भाग रहा था। इधर घर वाले लड़की की खोज में लगे थे। उन्होंने यह देखा तो सिपाही पीछा किया और उसे पकड़ लिया। ड्राइवर मौके से भाग निकला था। 2 जुलाई को हुई इस घटना में शामिल सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया गया था। अब जांच में पुष्टि होने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है।

महिला थाना में तैनात था सिपाही

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कस्बे की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीते 2 जुलाई को सुबह कॉलेज जा रही थी। उसी समय कार से आए सिपाही विनय चौहान ने जबरदस्ती उसका अपहरण कर लिया। चलती कार में ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर कार चालक ने असलहे से भी धमकी दी। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सिपाही विनय चौहान को पीछा कर पकड़ा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

किया गया बर्खास्त

पीड़िता की तहरीर पर नवाबगंज थाना में 3 जुलाई को सिपाही और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एएसपी ने घटना की जांच की। जांच में घटना की पुष्टि होने के बाद बीते बुधवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विनय चौहान को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया।

कौन है विनय चौहान

महिला थाने में तैनात विनय चौहान के खिलाफ हुई जांच में कई चीजे सामने आई। घटना के समय विनय चौहान थाना से गायब था। पूछताछ में उसने झूठ बोला कि अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए गया था। इधर एसपी ने घटना की जांच के लिए टीम गठित की। आरोपी को परिजनों ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। इसके पहले विनय चौहान नवाबगंज, जहानगंज थाना में भी तैनात में भी ड्यूटी कर चुका है।