लखनऊ

बुरे फंसे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, अंजलि राघव ने कमर छूने के मामले में महिला आयोग से की शिकायत

Pawan Singh Controversy : हरियाणवी अभिनेत्री और डांसर अंजलि राघव ने कमर छूने के मामले में पवन सिंह के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की है।

2 min read
Mar 20, 2026
Feature image
कमर टच मामले में अंजलि राघव ने की महिला आयोग से शिकायत, PC- x

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर कानूनी और सामाजिक विवादों के घेरे में हैं। हरियाणवी अभिनेत्री और डांसर अंजलि राघव ने उन पर मंच पर अभद्र व्यवहार करने और बाद में सोशल मीडिया पर उनके चरित्र पर सवाल उठाए जाने का आरोप लगाते हुए महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

जानें क्या था पूरा विवाद

यह मामला 29 अगस्त, 2025 को लखनऊ में आयोजित एक म्यूजिक शो से शुरू हुआ। अंजलि राघव और पवन सिंह एक साथ स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे थे। अंजलि का आरोप है कि परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह ने उनकी अनुमति के बिना गलत तरीके से उनकी कमर को छुआ। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अंजलि राघव ने आयोग को भेजी शिकायतें

सीता का किरदार छिना : अंजलि ने बताया कि वह 16 साल की उम्र से रामलीला में माता सीता का किरदार निभा रही थीं। इस विवाद और उनके खिलाफ फैलाई गई अफवाहों के कारण दिल्ली की मशहूर रामलीला से उनका यह रोल छीन लिया गया, जो उनकी दिवंगत मां की अंतिम इच्छा थी।

अनुमति के बिना स्पर्श: लखनऊ के कार्यक्रम में पवन सिंह ने मंच पर उनकी मर्यादा का उल्लंघन किया। अंजलि के अनुसार, उनके विरोध के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक माफी भी मांगी थी, जिससे लगा कि मामला शांत हो गया है।

PR टीम का 'कैरेक्टर एसासिनेशन': आरोप है कि माफी मांगने के बाद पवन सिंह की पीआर टीम ने अंजलि को धमकियां दीं और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से आपत्तिजनक पोस्ट और झूठी कहानियां चलवाईं।

अंजलि का आरोप मानसिक स्थिति पर पड़ा असर : इन घटनाओं और सामाजिक बहिष्कार के कारण एक्ट्रेस गहरे अवसाद (Depression) में चली गईं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को भी अपमानित होना पड़ा।

दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप : अंजलि ने दिल्ली साइबर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आपत्तिजनक सामग्री न हटाए जाने के कारण उन्हें महिला आयोग का रुख करना पड़ा।

सोशल मीडिया से आपत्तिजनक कमेंट हटाने के आरोप : शिकायत में मुख्य मांग यह है कि सोशल मीडिया और क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ मौजूद सभी फर्जी इंटरव्यू और भद्दे कमेंट्स तुरंत हटाए जाएं।

सार्वजनिक माफी की मांग : अंजलि चाहती हैं कि इस दुष्प्रचार के पीछे जो भी लोग हैं, वे उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

बादशाह मामले से मिली हिम्मत

अंजलि ने बताया कि हाल ही में रैपर बादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग के कड़े रुख को देखकर उनमें शिकायत करने की हिम्मत आई। उन्हें उम्मीद है कि आयोग पवन सिंह के प्रभाव में आए बिना उन्हें न्याय दिलाएगा।

Published on:
20 Mar 2026 06:16 pm