द्रविड़ की तरह खेलती हैं ‘कट’, विराट की तरह मारती हैं ‘पुल’

एक्ट्रेस अनुजा साठे ने राजधानी लखनऊ में दिखाया अपना बैटिंग स्टाइल

2 min read
Apr 12, 2016
anuja sathe
anuja
लखनऊ.
हर आर्टिस्ट की लाइफ में एक टफ टाइम आता है जो उसे बहुत कुछ सिखा जाता है। एक्ट्रेस अनुजा साठे के लाइफ में भी वो दौर आया था। उस दौरान सारा सेविंग्स खत्म हो गईं थी और कोई मराठी फिल्म भी ऑफर नहीं हो रही थी लेकिन वक्त ने पलटा मारा, उन्हें स्टार प्लस का शो तमन्ना में लीड किरदार करने का ऑफर आया। आज अनुजा वो वक्त याद कर थोड़ा भावुक जरूर हो जाती हैं। मंगलवार को सीरियल तमन्ना का प्रमोशन करने लखनऊ पहुंची अनुजा ने तमाम पहेलुओं पर चर्चा की। वह इस सीरियल में महिला क्रिकेटर का किरदार निभा रही हैं। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के बच्चों के संग क्रिकेट भी खेला। उन्होंने राहुल द्रविड़ को अपना फेवरिट क्रिकेटर बताया।


anuja

क्रिकेट काफी फॉलो करती हूं


क्रिकेट की नॉलेज के मामले में अनुजा किसी से पीछे नहीं। राहुल द्रविड़ का जिक्र आते ही उन्होंने बताया कि वे फिलहाल दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच हैं। द्रविड़ उनके दिल में बसते हैं। दरअसल क्रिकेट में उनका इंट्रेस्ट द्रविड़ की वजह से ही आया है। वह सीरियल की शूटिंग के वक्त द्रविड़ के स्टाइल में ही बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें युवा दिलों की धड़कन विराट कोहली भी बेहत पसंद है। यही नहीं गेंदबाजी में उनके फेवरिट वसीम अकरम रहे हैं।


anuja

जो भी किया अपने दम पर किया


पुणे की रहने वाली अनुजा ने बताया कि उन्होंने थियेटर आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मराठी फिल्मों का रुख किया। वह बॉलीवुड मूवी बाजीराव मस्तानी में भी नजर आ चुकी हैं। उस फिल्म में रणवीर सिंह की बहन के किरदार में दिखीं थीं। अनुजा का कहना है कि उन्होंने जो भी पाया है वह अपने दम पर पाया है। इस इंडस्ट्री में उनका कोई गॉड फादर नहीं था। वह जो कुछ भी हैं अपने पैरंट्स और सास-ससुर के आशिर्वाद से हैं।

Published on:
12 Apr 2016 07:07 pm