लखनऊ

लखनऊ में वरुण-अनुष्का ने की विश्वकर्मा पूजा, ‘सुई-धागा’ से जुड़े हर सवाल का दिया जवाब

अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा को प्रमोट करने वरुण धवन व अनुष्का शर्मा सोमवार को लखनऊ पहुंचे। पढ़ें दोनों सितारों से विशेष बातचीत

3 min read
Sep 17, 2018
gg
लखनऊ में वरुण-अनुष्का ने की विश्वकर्मा पूजा, 'सुई-धागा' से जुड़े हर सवाल का दिया जवाब

लखनऊ. अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा को प्रमोट करने वरुण धवन व अनुष्का शर्मा सोमवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान इन्होंने विश्वकर्मा पूजा में भी हिस्सा लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने फिल्म से जुड़े तमाम किस्से साझा किए। अनुष्का ने ये भी कहा कि फिल्म से जुड़े जो मीम सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं उससे वह परेशान नहीं बल्कि बेहद खुश हैं। इससे फिल्म की रिलीज से पहले पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। पढ़ें अनुष्का-वरुण से पत्रिका की बातचीत--


अलग हटकर हैं दोनों किरदार

इस फिल्म में वरुण मौजी और अनुष्का ममता का किरदार निभा रही हैं। वरुण ने बताया कि टेलर मास्टर मौजी का किरदार उनके अब तक किरदारों से बिल्कुल जुदा है। वरुण ने कहा कि महिला हो या पुरुष हर किसी को अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए या तो शिक्षित होना जरूरी है या हुनरमंद होना। क्योंकि खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यही दो चीजे काम आती है। अनुष्का ने बताया कि वह बचपन में मां को अक्सर एंब्रॉयडरी व तमाम चीजें करते देखा करती थीं तब से उन्हें टेलरिंग का अंदाजा तो था लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान इसे ज्यादा बेहतर तरीके से समझा

बेरोजगार हताश न हों, नए आइडिया ढूंढ़ें

वरुण के मुताबिक, बेरोजगारों को बिलकुल हताश नहीं होना चाहिए। उन्हें मौजी व ममता के किरदार से सीखना चाहिए। फिल्म देखने पर वह इन किरदारों से काफी कुछ सीख सकते हैं। ह फिल्म भारत सरकार की योजना स्किल इंडिया के प्रति युवाओं को प्रेरित करेगी। इस मौके पर वरुण और अनुषका ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि देश के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले कारीगरों के लिए फिल्म के कुछ स्पेशल शो आयोजित किये जाये। जिससे की वो इस फिल्म को देख सके।

पिता के लिए शर्ट बनाई

वरुण ने ये भी बताया कि इस फिल्म के लिए जब सिलाई सीखी तो उन्होंने अपने निर्देशक पिता के लिए एक शर्ट बनायी। दरअसल वरुण फिल्म में टेलर बने हैं। उन्होंने असल में भी पिता पिता डेविड धवन के लिए शर्ट सिलकर उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दिया। वरुण बताते हैं कि मैंने पापा की एक पुरानी शर्ट से उनकी नाप ली थी। मैंने उनकी नाप से ज्यादा मार्जिन छोड़ा था। जब वह शर्ट मैंने खुद सिलकर पापा को दी तो उन्हें बहुत अच्छा लगा। तीन महीने में मैंने पूरी तरह से कपड़ा सिलना सीख लिया। मैंने हाथ की मशीन चलाने से शुरुआत की थी।

महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत

अनुष्का के मुताबिक महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। सिर्फ ये नहीं होना चाहिए कि लड़की है तो खाना बनायेगी और लड़का है तो काम करेगा। बड़ी संख्या में लोगों की सोच में बदलाव आया है लेकिन अभी भी बहुत कुछ बदलना है। खास कर हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी और निभानी पड़ेगी। अनुष्का ने कहा कि उन्हे स्वेटर बुनना पसंद है और सिर्फ यहीं आता था। इस फिल्म के बाद बहुत कुछ सीख गई हूं।

मीम ने फिल्म पहले से चर्चा में ला दिया

अनुष्का के किरदार को लेकर काफी सोशल मीडिया पर कई मीम भी पोस्ट किए जा रहे हैं। इस पर उनका कहना था कि कई बार फिल्म वाले खुद से कोशिश करते हैं कि फिल्म की पब्लिसिटी हो लेकिन आम लोगों द्वारा बनाए गए मीम इतने हिट हो गए हैं जिससे फिल्म रिलीज होने से पहले पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। अनुष्का ने यह भी बताया कि विश्वकर्मा पूजा के बारे में जानती थी लेकिन लखनऊ में पूजा करने के दौरान पता चला कि विश्वकर्मा भगवान को आर्किटेक्ट कहा जाता है। इस दौरान दोनों ने चिकन के कपड़े पहने थे। दोनों का लुक नवाबी था।

Published on:
17 Sept 2018 10:00 pm