लखनऊ

विवेक हत्याकांड मामले को लेकर SIT टीम की जांच हुई तेज, किया गया सीन रीक्रियेट

विवेक हत्याकांड मामले को लेकर चश्मदीद के घर पहुंची SIT
2 min read
Oct 02, 2018
vivek tiwari murder case
विवेक हत्याकांड मामले को लेकर चश्मदीद के घर पहुंची SIT, क्राइम स्पॉट पर सना को लाने की है तैयारी

लखनऊ. एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी की एक टीम मंगलवार को चश्मदीद सना खान के घर पहुंची और सना को स्पॉट पर ले गई। इस दौरान सना के बयान के आधार पर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया, फिर एसआईटी दफ्तर में बयान के लिये सना को एसआईटी दफ्तर ले जाया गया। इस दौरान एसआईटी जांच टीम के अध्यक्ष आइजी सुजीत पांडे और एसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। आईजी का कहना है कि अगर एसआईटी की जांच में कुछ सामने आता है तो आगे सीबीआई जांच के लिए अपील की जाएगी।

सना खान विवेक हत्याकांड में इकलौती चश्मदीद है। घटना वाली रात वह विवेक तिवारी के साथ मौजूद थी। सना ने अपने बयान में कहा था कि पुलिसवालों ने गाड़ी पर सामने से गोली मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, विवके को ऊपर से गोली मारी गई है। कहा जा रहा है कि आरोपी कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने डिवाइडर पर खड़े होकर विवेक को गोली मारी थी।

विवेक तिवारी की मौत के बाद पहली बार सना खान ने खुलकर बताते हुए कहा कि घटना के वक्त वह विवेक के साथ ही गाड़ी में मौजूद थी। सर, मुझे गाड़ी से घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में सिपाही दिखाई दिखे जो गुस्से में थे। इसलिए गाड़ी रोकना सही नहीं लग रहा था। हमारी कार सिपाहियों से टच भी नहीं हुई थी, हम लोगों की पुलिस के साथ कोई बहस भी नहीं हुई थी। सना ने कहा कि जिस वक्त गोली मारी गई थी, उस वक्त मेरे पास फोन नहीं था। इसलिए किसी को फोन नहीं कर पाई। गोली मारने के बाद सिपाही मौके से फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद पुलिस आ गई, लेकिन घटनास्थल पर पुलिस ने एम्बुलेंस को बुलाने में देर की और जीप में विवेक सर को डालकर लोहिया हॉस्पिटल ले गई। लोहिया हॉस्पिटल में डॉक्टर ने देखकर बताया कि सांस चल रही है। डॉक्टर ने पुलिस को पीजीआई ले जाने को कहा। लोहिया हॉस्पिटल पहुंचने तक पुलिस ने विवेक सर के परिवार का सूचना नहीं दी थी।

Updated on:
02 Oct 2018 04:32 pm
Published on:
02 Oct 2018 03:28 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब