लखनऊ

‘राहुल गांधी कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे’, आराधना मिश्रा मोना का शाह पर पलटवार, बोलीं- पीलीभीत सदर में जो हुआ, उस पर चर्चा करें

Aradhana Mishra Mona: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी और कांग्रेस की विचारधारा पर चल रहे हैं। अमित शाह के घुसपैठियों वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पीलीभीत सदर में जो हुआ, उस पर चर्चा करें।
3 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 1:55 PM IST
Aradhana Mishra UP Congress President, UP News, UP Election 2027
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना (PC: ANI)

UP Congress President: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस की विचारधारा को लेकर आगे चल रहे हैं। उनकी विचारधारा आज की नहीं है। यह महात्मा गांधी की विचारधारा है, कांग्रेस की विचारधारा है जो आजादी के आंदोलन से पहले की है। तो उस विचारधारा को लेकर राहुल गांधी चल रहे हैं। राहुल गांधी कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।"

शाह के घुसपैठियों वाले आरोप पर बोलीं आराधना मिश्रा

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैटियों के वोट अधिकार बचाने के आरोप पर उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहूंगी कि जरा देख लें कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के सदर विधानसभा में क्या हुआ है, जहां पर उनके मंत्री हैं। वहां पर जब इतनी बड़ी अनियमितता पाई गई, जिसको चुनाव आयोग ने भी स्वीकार किया है तो उसका संज्ञान लेकर वो इस पर चर्चा करें तो बेहतर होगा।"

अमित शाह का "वोट चोरी" और "घुसपैठिए" वाला बयान

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को विपक्ष के "वोट चोरी" के आरोपों पर कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया था। अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है। लगातार भाजपा की सरकारें चुनकर आ रही हैं। विपक्ष के पेट में दर्द है, इसलिए इन्होंने वोट चोरी का बहाना बनाया है। वे कहते हैं कि भाजपा वोट चोरी करती है। राहुल गांधी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है। वोट चोरी करके आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो। कभी ईवीएम का बहाना बनाते हो तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हो। भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार बनने से पहले आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए।

शाह ने गिनाए थे कांग्रेस की हार के आंकड़े

शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात में 41 साल से आपकी सरकार नहीं बनी। उत्तर प्रदेश में आप 41 साल से चुनाव नहीं जीते हैं। बंगाल में 54 साल से चुनाव नहीं जीते हैं। तमिलनाडु में 64 साल से चुनाव नहीं जीते हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आपकी सरकार नहीं बनी। अरुणाचल में 12 साल और मिजोरम में 13 साल से चुनकर नहीं आए। मणिपुर में 14 साल, दिल्ली में 18 साल और असम में 12 साल से चुनकर नहीं आए। क्या यह सब मोदी सरकार के आने से पहले शुरू हुआ है?"

अमित शाह ने कहा, "जब मैं कहता हूं कि 30 साल तक भाजपा की सरकार रहेगी तो ये जनता से कहते हैं कि देखो वोट चोरी है, वरना अमित शाह को कैसे मालूम पड़ा। अमित शाह तो यहां जन्मा है, यहां रहता है और यहीं मरेगा। मुझे हर छह महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता है। मैं तो देश की जनता के बीच में रहता हूं। आप जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, उसके आधार पर मैं कहता हूं कि 2030 तक आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली है। मुझे मालूम है कि आप विदेश में हैं, अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला।"

विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "केरल में जीत जाते हैं, तो चुनाव आयोग, मतदाता सूची, और यही ईवीएम के साथ शपथ लेकर सरकार बना लेते हैं। इसी तरह तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीत गए तो चुनाव आयोग अच्छा है। तमिलनाडु में जिस सहयोगी पार्टी को आप सपोर्ट कर रहे हैं, वहां पर चुनाव आयोग अच्छा है और जहां हार जाते हो, वहां चुनाव आयोग ठीक नहीं है। आपके पक्ष में कोर्ट फैसले देता है तो अच्छा है और कोर्ट आपके विपक्ष में दे तो कोर्ट ठीक नहीं है। यह आपका दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।"

Updated on:
23 Oct 2026, 1:55 PM IST
Published on: