23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में आज एमएलसी चुनाव के लिए मतदान, 1.16 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

लखनऊ न्यूज: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,16,491 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 23 Oct 2026, 7:32 AM IST

Voter List Debate News.

Voter List Debate (फोटो: ANI )

लखनऊ न्यूज: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,16,491 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 96 हजार से अधिक मतदाता

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 96,070 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 20,421 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 259 मुख्य और सहायक मतदान बूथ बनाए गए हैं।

मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सरोजनीनगर सबसे आगे है। यहां 16,935 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके बाद लखनऊ पूर्व में 15,740 और बख्शी का तालाब में 13,457 मतदाता हैं। वहीं, लखनऊ उत्तर में 11,791 और लखनऊ पश्चिम में 11,052 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सरोजनीनगर में सबसे अधिक मतदाता

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी सरोजनीनगर में सबसे अधिक 3,585 मतदाता हैं। लखनऊ पश्चिम में 3,383 और लखनऊ उत्तर में 3,253 मतदाता पंजीकृत हैं।

मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरणों पर सभी की नजर रहेगी।