जेल में मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान से उनकी बातचीत अच्छी हुई है और उनका स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि वे स्वस्थ रहें और जल्द ही उनको न्याय मिलेगा।” सपा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि आजम खान ने उन्हें कुछ सुझाव दिए हैं। हालांकि, उन्होंने इन सुझावों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।