लखनऊ

Arif-Saras Friendship: सपा सरकार होती तो सारस से दोस्ती पर आरिफ को क्या मिलता इनाम? अखिलेश ने दिया जवाब

Arif-Saras Friendship: अखिलेश यादव का कहना है कि आरिफ का सम्मान करना था लेकिन योगी सरकार मुकदमा कर रही है।

less than 1 minute read
Mar 27, 2023
प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव के साथ मंच पर आरिफ(सबसे बायें)

सारस को बचाकर कई महीने अपने पास रखने वाले आरिफ के खिलाफ FIR पर अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार होती तो आरिफ को इनाम मिलता।

हमारी सरकार होती तो इसको आगे बढ़ाते: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि आरिफ ने एक घायल सारस को बचाया और उसकी देखभाल की। इसके लिए योगी सरकार को आरिफ को सारस मित्र के तहत सम्मान और पुरस्कार देना चाहिए था। इसके उलट सरकार आरिफ पर मुकदमा कर रही है।

पूर्व सीएम अखिलेश ने आगे कहा, आरिफ ने जो काम किया, वो मानवता के नाते जरूरी काम था। अगर प्रदेश में मेरी समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो आरिफ को इनाम मिलता। हम ऐसे नौजवान को आगे बढ़ाते और सम्मान देकर सबसे समाज के सामने लाते।"


'योगी सरकार को एक ही दुख, मैंने सारस के साथ फोटो क्यों खिंचवा ली'
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने सारस के साथ फोटो खिंचवाई, इसी से योगी सरकार दिक्कत है। वो परेशान हैं कि अखिलेश आरिफ से मिलने क्यों चले गए। मैं बीजेपी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि आरिफ से आपकी क्या दुश्मनी है? आरिफ तो एक साल से सारस की सेवा कर रहा था। उस पर क्यों मुकदमा लाद रहे हैं।

Updated on:
27 Mar 2023 12:27 pm
Published on:
27 Mar 2023 12:26 pm
Also Read
View All