लखनऊ

छापा पड़ते ही 10 किलो सोने के गहनों से भरा बैग पड़ोसी की छत पर फेंका, लोग दंग

Income Tax Department raid:आयकर विभाग का छापा पड़ते ही कांग्रेस नेता के घर से 10 किलो सोने के जेवरात से भरा बैग पड़ोसी की छत पर फेंक दिया गया। इसकी भनक लगते ही आयकर विभाग की टीम ने करोड़ों के जेवरात से भरा वह बैग बरामद कर लिया। ये मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2024, 7:51 AM IST
Income tax team raided Rajeev Jain's premises in Dehradun
आयकर विभाग की टीम ने राजीव जैन के ठिकानों पर छापेमारी की

Income Tax Department raid:आयकर विभाग का छापा पड़ते ही कांग्रेस नेता के घर से पड़ोसी की छत पर एक बैग फेंका गया। ये मामला उत्तराखंड के देहरादून की चमन विहार कॉलोनी का है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे आयकर विभाग की टीम 18 गाड़ियों के काफिले में सवार होकर पूर्व सीएम हरीश रावत के बेहद करीबी कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पहुंच गई थी। उस वक्त इस घर में सभी लोग सो रहे थे। अचानक डोरबेल बजते ही घर के सदस्य जाग गए थे। इनकम टैक्स विभाग की टीम के घर पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई थी। घर के सदस्य जागकर इधर-उधर भागने लगे थे। कुछ ही देर बाद उनके पड़ोसी की छत पर एक भारी बैग गिरने की भनक आयकर विभाग की टीम को लग गई। इस पर आयकर विभाग की टीम पड़ोसी के घर पर दस्तक देकर छत पर पहुंची तो वहां पर करीब 10 किलो से अधिक वजन का एक बैग बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि उस बैग में सोने और हीरे जेवरात थे। इस पर टीम ने बैग कब्जे में ले लिया था।

बैग में करीब 80 करोड़ के जेवरात

पड़ोसी की छत पर करोडों के जेवरात से भरा बैग फेंकने का मामला खूब चर्चाओं में है। आयकर विभाग की टीम पड़ोसी की छत से उस बैग को लेकर बाहर आई तो लोग चौंक पड़े। राजीव जैन के पड़ोसी की छत से जेवरात भरा बैग बाहर लाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उस बैग में में करीब 80 करोड़ के जेवरात थे।

सीएम के सलाहकार रह चुके हैं राजीव जैन

देहरादून निवासी राजीव जैन पूर्व सीएम हरीश रावत के बेहद करीबी माने जाते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े रहे हैं। हरीश रावत सरकार के दौरान 2014 में राजीव जैन को मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया था। उसके बाद अक्तूबर 2016 में राजीव जैन को सीएम का सलाहकार बनाया गया था। बताया जाता है कि हरीश रावत सरकार में राजीव जैन की तूती बोलती थी।

Updated on:
18 Dec 2024, 7:51 AM IST
Published on: