लखनऊ

धीरेंद्र शास्त्री पर सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का हमला, बोले- बीजेपी के पपेट हैं

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शास्त्री के बयान को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। आशुतोष वर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पपेट बताया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 10:11 AM IST
ashutosh-verma-dhirendra-shastri-bjp-puppet-statement

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कहा कि बेहद निंदनीय काम है और मैं पहले भी कहता हूं कि वो एक कथा वाचक है, उसको इतना सीरियसली नहीं लेना चाहिए। मुझे तो कभी समझ में नहीं आया, मुझे लगता है कि एक फ्रॉड से ज्यादा कुछ नहीं है। जो आदमी अपने आपको इतना बड़ा प्रभु प्रेम में लीन बताता है, विदेशों में जाकर महंगी-महंगी कारों में, महंगे-महंगे याच पर स्टाइल से घूमता है, ये अपने आप में भोग विलासिता से जूझा हुआ आदमी है, भारतीय जनता पार्टी का ये पपेट है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि विगत 31 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की एक बड़ी रैली बनारस में आयोजित थी। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से, बहुत परेशानी होने की वजह से वो रैली किसी वजह से कैंसिल हुई। आज 3 नवंबर को उन सब चीजों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी अपने कार्यकर्ताओं से मिलने बनारस जा रहे हैं । मुझे उम्मीद है कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद भी उनको मिलेगा।

आशुतोष वर्मा ने बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा पर कहा कि लोकतंत्र को लूटने वाले लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहे हैं। ये अपने आप में कितना हास्यास्पद है। पहले जाकर पूछो किस प्रकार से इस देश के मतदाताओं को पिछले डेढ़-दो सालों से भटकाकर रखा है… मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की स्क्रिप्ट पर पूरा देश हंस रहा है और कुछ नहीं।

Updated on:
3 Nov 2026, 10:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज

‘परिवारवाद ने गरीबों को धुएं में रखा’, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पूर्ववर्ती सरकार की जातीय राजनीति ने समाज को बांटा