लखनऊ

आसिम राजा बोले- अगर चुनाव हारे तो छोड़ देंगे राजनीति

रामपुर उपचुनाव पर हुई वोटिंग पर आसिम राजा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि रामपुर के चुनावी इतिहास में आज तक ऐसा चुनाव नहीं हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2022, 7:17 AM IST
asim_raja_1.jpg

रामपुर उपचुनाव पर सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। राजा ने कहा अगर चुनाव रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं आता है वो राजनीति छोड़ देंगे।

उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात भी कही है। राजा ने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार बेईमानी से चुनाव जीतता हैं तो उन्हें राजनीति में रहने का कोई हक नहीं है।

राजनीति में रहने का औचित्य नहीं: राजा
आसिम रजा ने कहा, "मैंने संविधान का एहतराम किया, नॉमिनेशन कराया, प्रचार किया, मतदान में हिस्सा लिया, प्रक्रिया पूरी कराई है। बेईमानी से कोई चुनाव जीतता है। तानाशाही तरीके से यह सीट छिनती है तो राजनीति में रहने का कोई औचित्य नहीं है।"

राजा ने आगे कहा, “हमारी शिकायत पर चुनाव आयोग को एक्शन लेना चाहिए। चुनाव आयोग का और क्या काम है?” उन्होंने रामपुर में मुस्लिम बाहुल्य समीकरण का जिक्र किया और कहा, “कहीं 5 वोट पड़े हैं, कहीं 6 वोट पड़े हैं और कहीं 8 वोट पड़े हैं। ये चुनाव कहां है? गुंडागर्दी के जरिए लोगों को वोट के हक से महरूम कर दिया गया।"

आसिम राजा ने कहा, "हमने चुनाव आयोग को बताया कि रामपुर की मुस्लिम आबादी को वोट डालने नहीं दिया गया। यह चुनाव नहीं है।" राजा ने कहा कि रामपुर के चुनावी इतिहास में ऐसा चुनाव कभी नहीं हुआ।”

5 दिसंबर को हुई थी वोटिंग
हेट स्पीच मामले में आजम खान की सदस्यता रद्द हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। 5 दिसंबर को रामपुर उपचुनाव में 33. 94 % वोटिंग हुई। 8 दिसंबर को चुनाव रिजल्ट आएगा। रामपुर उपचुनाव में असीम राजा का सीधा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना से है।

Published on:
Also Read
View All
चंद्रशेखर आजाद ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की चौथी लिस्ट, गोरखपुर की पिपराइच समेत 6 सीटों पर नाम घोषित

‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय