लखनऊ

Atal Bihari Vajpayee Death: जब सामने आई अटल बिहारी वाजपेई की आखिरी तस्वीर, देखकर सभी थे हैरान

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vaajpayee) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया...
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2018, 9:25 AM IST
Atal bihari vajpayee latest news today
जब सामने आई अटल बिहारी वाजपेई की आखिरी तस्वीर, देखकर सभी थे हैरान

लखनऊ. भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vaajpayee) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। अटल बिहारी वाजपेयी 11 जून 2018 से लगातार एम्स में भर्ती थे। बुधवार को अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई और उनको फुल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। अटल बिहारी वाजपेयी को किडनी में इंफेक्शन, छाती में जकड़न, मूत्रनली में इंफेक्शन जैसी कई बीमारियों के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

कई हफ्तों से एम्स में थे एडमिट

93 साल के अटल बिहारी वाजपेयी लगभग 9 हफ्तों से AIIMS में एडमिट थे। अटल जी को किडनी में इनफेक्शन और कुछ दूसरी परेशानियों चे चलते एडमिट कराया गया था। जनता के बीच लोकप्रिय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक-दो साल नहीं बल्कि करीब 14 साल से बीमार चल रहे थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 2005 में आखिरी बार मुंबई के शिवाजी पार्क में किसी जनसभा को संबोधित किया था।

2007 में आखिरी बार दिखे

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक नेताओं में से एक अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके थे। अटल जी दूसरी लोकसभा से तेरहवीं लोकसभा तक नौ बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके थे। अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से साल 1991, 1996, 1998, 1999, 2004 में सांसद रहे। 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान लखनऊ की जनता अटल जी को आखिरी बार देखा था। अटल जी तब आखिरी बार किसी चुनावी रैली के मंच पर दिखे। उसके बाद लखनऊ की जनता अपने पसंदीदा नेता को नहीं देख पाई।

जब आई अटल जी की आखिरी तस्वीर

अटल जी ने साल 2009 में एक सांसद के रूप में अपना आखिरी कार्यकाल खत्म किया और उसके बाद फिर उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। atal bihari vajpayee की एक आखिरी तस्वीर तीन साल पहले मार्च 2015 में भी दिखी थी। जब अटल जी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस तस्वीर को देखकर सभी हैरान और दुखी थे। अटल जी तस्वीर में काफी कमजोर दिख रहे थे। एम्स में भर्ती होने से पहले तक अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद से दिल्ली के अपने आवास में दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य के साथ रहे थे।

Updated on:
17 Aug 2018, 9:25 AM IST
Published on: