सबसे अधिक तीन बार लखनऊ से लगातार चुनाव लड़े थे।
लखनऊ. भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुरुवार शाम को पांच बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर छा गई। अटल जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। अटल जी का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा।
अटल बिहारी वाजपेयी नौ बार लोकसभा सांसद रहे। अटल जी बलरामपुर, ग्वालियर, नई दिल्ली, विदिशा, गांधीनगर और लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़े, उन्होंने इस दौरान हर चुनाव में एक से बढ़कर एक दिग्गज नेताओं को धूल चटाया। वे पहली बार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से 1975 में लोकसभा का चुनाव जीते और लोकसभा पहुंचे। यहां पर उन्होंने कांग्रेस के हैदर हुसैन को धूल चटाया। अटल बिहारी वाजपेयी1971 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चुनाव लड़े यहां पर उन्होंने कांग्रेस के गौतम शर्मा को हराया।
1977 में अटल बिहारी वाजपेयी नई दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़े थे यहां पर उन्होंने कांग्रेस के शशि भूषन को धूल चटाया था। उन्होंने लोकसभा के कई चुनाव लड़े लेकिन नौ बार वे चुनाव जीतने में सफल रहे। अटल बिहारी बाजपेयी ने इस दौरान एक से बढ़कर एक दिग्गज राजनीतिक हस्तियों को धूल चटाया।
लखनऊ से लगातार तीन बार लड़े चुनाव
अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव लड़े। वे 1998 में समाजवादी पार्टी के मुजफ्फर अली को हराए तो वहीं 1999 में कांग्रेस के डाक्टर कर्ण सिंह तो 2004 में समाजवादी पार्टी की मधु गुप्ता को हराया था।
अटल बिहारी वाजपेयी ने कब और कहां से लड़ा चुनाव और किसको हराया एक नजर में-
1957- बलरामपुर- हैदर हुसैन- कांग्रेस
1971 - ग्वालियर- गौतम शर्मा- कांग्रेस
1977 - नई दिल्ली- शशि भूषन- कांग्रेस
1980 - नई दिल्ली- सी.एम. स्टीफन- कांग्रेस (आई)
1991- विदिशा, मध्य प्रदेश- प्रताप भानु शर्मा- कांग्रेस
1996- गांधीनगर, गुजरात- पोपटलाल वी पटेल- कांग्रेस
1998- लखनऊ- मुजफ्फर अली- समाजवादी पार्टी
1999 - लखनऊ- डॉ. कर्ण सिंह, कांग्रेस
2004- लखनऊ- मधु गुप्ता- समाजवादी पार्टी